Explore

Search

August 4, 2026 6:14 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

नवीन दर अनुसूची 2025 के अनुसार प्रशासकीय स्वीकृति एवं तकनीकी स्वीकृति हेतु प्राक्कलन तैयार करने के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला…

नवीन दर अनुसूची 2025 के अनुसार प्रशासकीय स्वीकृति एवं तकनीकी स्वीकृति हेतु प्राक्कलन तैयार करने के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला…

 

 

 

द राम भक्त रायपुर – जल संसाधन एवं सचिव महोदय के निर्देशों का पालन करते हुए विभाग में उपयोग हेतु नवीन दर अनुसूची (SOR) को 1 मई 2025 से विभाग में लागू करने के बाद सभी उप-अभियंता स्तर तक SOR की पुस्तक विभाग द्वारा उपलब्ध करा दिया गया है।

 

वर्तमान स्थिति में विभाग में अधिकतम संख्या में नवनियुक्त उप-अभियंता मैदानी कार्य में संलग्न है, जो इस SOR का उपयोग कर रहे है।

 

नवीन SOR का स्वरुप पुराने SOR से काफी अलग होने के कारण इसके प्रयोग में आने वाली कठिनाई या शंकाओं के समाधान हेतु संपूर्ण प्रदेश में क्षेत्रवार कार्यशाला का आयोजन करके SOR की विशिष्टता को बताने की प्रक्रिया संपादित की जा रही है।

 

वर्तमान में बिलासपुर, जांजगीर एवं दुर्ग में कार्यशाला का आयोजन किया जा चुका है। इसी क्रम में रायपुर क्षेत्र की कार्यशाला का प्रथम दिवस कल आयोजित हुआ जिसमें महानदी परियोजना के अभियंताओं ने भाग लिया| आज द्वितीय दिवस की कार्यशाला में महानदी गोदावरी कछार के अभियंता गण उपस्थित है एवं 12 जून को विद्युत / यांत्रिकी विभाग की कार्यशाला होगी |सरगुजा एवं जगदलपुर क्षेत्र के लिए अलग-अलग कार्यशाला आयोजित होगी |

 

इस कार्यशाला में दर अनुसूची के निर्माण में संलग्न तकनीकी विशेषज्ञों की टीम के द्वारा दरों का विश्लेषण एवं पुरानी दर अनुसूची से तुलनात्मक विवरण बताया जा रहा है ।

 

कार्यशाला में मैदानी अभियंताओं के प्रश्नों का समाधान कारक जानकारी दिया जा रहा है |

 

इस SOR के लागू होने के बाद विभाग में कार्यों के निविदा एजेंसी से प्राप्त होने वाले दरों में सकारात्मक सुधार होने की संभावना है, जिसके परिणाम स्वरुप अप्रायोगिक निविदा दर के कारण कार्यों के संपादन में होने वाले विलम्ब से बचा जा सकेगा ।

 

आप सभी को यह निर्देश है कि पूरे SOR को सिर्फ एक दर अनुसूची के रुप में प्रयोग न करें बल्कि प्रत्येक Chapter में दिये गए निर्देशों का भलीभांति अध्ययन करें तथा यह भी सुनिश्चित कर लें कि कौन से आइटम अन्य विभाग के SOR से लिए जाने की आवश्यकता है ।

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india