Explore

Search

August 4, 2026 4:41 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

लव जिहाद एवं धर्मांतरण के खिलाफ हिंदू समाज ने खोला मोर्चा हिंदू समाज संघर्ष समिति ने किया आंदोलन

लव जिहाद एवं धर्मांतरण के खिलाफ हिंदू समाज ने खोला मोर्चा हिंदू समाज संघर्ष समिति ने किया आंदोलन

 

द राम भक्त – रायपुर – विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल धमतरी द्वारा लगातार लव जिहाद और धर्मांतरण के खिलाफ संघर्ष किया जाता रहा है आज हिंदू समाज की बेटियों को जिहादी सुनियोजित तरीके से षड्यंत्र पूर्वक लव जिहाद में फंसाया जा रहा है ।हमारे देश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया जाता है

लेकिन वास्तविकता कुछ और दर्शा रही है

ये आंकड़े राष्ट्रीय अपराध ब्यूरो (एनसीआरबी) द्वारा जुटाए गए हैं. मंत्रालय ने संसद को बताया कि देश में 2019 से 2021 के बीच 18 साल से अधिक उम्र की 10,61,648  महिलाएं और 18 साल से कम उम्र की 2,51,430 लड़कियां गायब हो गईं. छत्तीसगढ़ से 49,116 महिलाएं और 10,187 लड़कियां लापता हुईं है.

भारत में 2019 से 2021 के बीच तीन साल की अवधि में लापता हुई महिलाओं की संख्या आपको चौंका देगी. आंकड़ा 13.13 लाख तक जाता है.

बिलासपुर के अटल आवास में चिल्ला मुबारक दरबार से बड़ी संख्या में 4 सौ हिन्दू बेटियों का फ़ोटो संदूक में मिला है जिस पर क्रॉस का चिन्ह और उसके पीछे उस लड़की का बायोडाटा है ,

क्या छत्तीसगढ़ में बेटियों बहनों के लापता होने मे ऐसे संगठनों की भूमिका है

क्या छत्तीसगढ़ में केरला स्टोरी की हक़ीक़त साज़िसे चल रही है।

लव जिहाद और धर्मांतरण का आक्रोश पूरे समाज में है जिसके कारण आज साहू समाज की अगुवाई में हिंदू समाज संघर्ष समिति के बैनर तले लगभग 2000 की संख्या में एक विशाल आक्रोश रैली निकाला गया। और मंच से विभिन्न वक्ताओं के द्वारा अलग अलग घटनाओं का जिक्र कर समाज को जागरूक करने का कार्य किया गया। और यह बोध करवाया गया कि अपने परिवार के बेटियों को बचाने के लिए अब यदि शस्त्र उठाना पड़े तो यह हिंदू समाज अब पीछे नहीं हटेगा। यह आंदोलन विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के साथ साहू समाज की अगुवाई में अब एक जन आंदोलन बन चुका है जल्दी ही सरकार की तरफ से इनके खिलाफ कोई ठोस कानून बनाकर कारवाही नहीं की गई तो पूरे छत्तीसगढ़ में उग्र और आक्रामक रैली की तैयारी हिंदू समाज और समस्त हिंदू संगठन कर चुके है।

कार्यक्रम में जिला साहू समाज के अध्यक्ष अवनेंद्र साहू के प्रस्तावना के बाद मुख्य वक्ता  भूपेंद्र सोनी के साथ वक्ता के तौर पर डॉ सुशीला साहू,  दिलीप सोनी,  शकुन्तला दास , एवं संत  ज्योतिर्मयानंद सरस्वती दंडी महराज  का आशीर्वचन प्राप्त हुआ, साथ ही मंच  भानु चंद्राकर, आशा उमरे, वेदिका देवांगन, धनेश्वर निर्मलकर योगेश गांधी भारती बेन की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, और सभी हिंदू संगठनों के साथ ही साहू समाज की प्रमुख भूमिका रही एवं सभी हिंदू समाजों का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ।

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india