नागरिक मंच ने दी चेतावनी समस्याओं का हल नहीं किया गया तो होगा आंदोलन…
द राम भक्त – बेमेतरा नागरिक मंच के अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद हिरेंद्र मिश्रा ने शिक्षा विभाग को चेतावनी देते हुए कहा है कि भ्रष्टाचार के आतंक में डूबे हुए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा अगर शिक्षा व्यवस्था पर सुधार नहीं किया जाता और भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगाई जाती तो बेमेतरा नागरिक मंच की ओर से जिला शिक्षा अधिकारी का घेराव तथा आंदोलन किया जाएगा हीरेंद्र मिश्रा ने आरोप लगाया कि पर्व में जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा व्यवसायिक शिक्षकों की नियुक्ति के नाम पर बहुत बडी मात्रा में दलाली की गई है और जब बात मीडिया में लाई गई प्रदेश स्तर पर तो जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा व्यवसायिक शिक्षकों को सेवा से पृथक पृथक कर दिया गया यह नियुक्ति रीइंडिया स्किल फाउंडेशन के द्वारा की गई थी तथा जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा रिक्त पदों की जानकारी उक्त एन जी ओ को पहुंचकर लाभ कमाया गया था इसी तरह जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा खनिज न्यास मद में भी डाका डाला गया है घटिया स्तर के सामानों की आपूर्ति साथ ही साथ ऐसे सामान जो आंगनवाड़ी के बच्चे खेला करते हैं उन्हें आदर्श उच्चतर माध्यमिक कन्या शाला बेमेतरा जो कि वर्तमान में हिंदी मध्यम स्वामी आत्मानंद स्मृति उत्कृष्ट उत्कृष्ट विद्यालय में लगाया गया है जहां हायर सेकेंडरी स्तर के बच्चे पढ़ाई करते हैं साथ ही साथ हीरेंद्र मिश्रा ने आरोप लगाया कि बेमेतरा शहर में ऐसे ही स्कूलों की कमी है उसमें जिला शिक्षा अधिकारी के सामने लगने वाले सीनियर बेसिक स्कूल जो बेमेतरा जिले का एकमात्र शताब्दी स्कूल है तथा स्वामी आत्मानंद स्मृति हिंदी मध्यम उत्कृष्ट विद्यालय की छत 1 वर्ष पूर्व र्व ही ही उड़ चुकी है किंतु अधिकारी को अब तक होश नहीं है कि बच्चे आखिर किस कमरे में बैठकर पढ़ेंगे और क्या पढ़ेंगे सिर्फ से लेकर पैर तक भ्रष्टाचार के आतंक में डूबे हुए जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सिर्फ कमीशन खोरी का खुला खेल चल रहा है अगर इस व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो आने वाले समय में बेमेतरा नागरिक मंच सड़क में उतरकर आंदोलन करेगी जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला प्रशासन की होगी,
स्वामी आत्मानंद स्कूल शिक्षक भर्ती एवं रीड इंडिया सहित सामाग्री खरीदी जैसे कई मामलों की मांग पर जांच करने के बात कही गई है।
हिरेंद्र मिश्रा,
ब्लांक अध्यक्ष बेमेतरा
जन सूचना अधिकार संघ भारत,


