Explore

Search

August 4, 2026 6:14 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

छोटी सी मेढ़ को लेकर दो पक्षों में मारपीट

*छोटी सी मेढ़ पर बड़ा बवाल, झांकी में मारपीट से मचा कोहराम”*

*खेत से अस्पताल तक पहुंचे लोग, जमीन के झगड़े में बहा खून”*

 

नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम झांकी में शनिवार सुबह खेत की मेढ़ पर जाली तार लगाने को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जिनमें से 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, टंडन परिवार अपने खेत की मेढ़ पर जाली तार लगा रहा था। इसी दौरान कुर्रे परिवार ने इसका विरोध किया। पहले कहासुनी हुई, फिर दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। लाठी-डंडे से एक-दूसरे पर हमला किया गया।

 

इस मारपीट की घटना में कुल 32 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। घायलों को पहले नवागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए लाया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर 9 लोगों को बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफर किया गया।

 

रेफर किए गए घायलों के नाम इस प्रकार हैं:

पृथ्वी कुर्रे, रूपकली कुर्रे, भागवत कुर्रे, रानी कुर्रे, सागर कुर्रे, विष्णु कुर्रे, अंजली टंडन, दिलीप बंजारे और कौशल टंडन।

 

अन्य घायलों का इलाज नवागढ़ और बेमेतरा के अस्पतालों में चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल गांव में स्थिति शांत है लेकिन एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india