Explore

Search

August 4, 2026 6:13 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

बड़ेराजपुर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में दाई बाबा दिवस का धूमधाम से किया गया आयोजन* 

*बड़ेराजपुर प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में दाई बाबा दिवस का धूमधाम से किया गया आयोजन*

 

द राम भक्त कोंडागांव – कोंडागांव जिले के बड़ेराजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दाई बाबा दिवस छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण योजना का धूमधाम से प्रारंभ किया गया, गांव के बुजुर्गों को बुलाकर उनका सम्मान एवं उनका चेकअप कर उनके शरीर में बीपी शुगर एवं अन्य बीमारियों की लगातार मॉनिटरिंग एवं चिकित्सकीय सुविधा प्रति सप्ताह स्वास्थ्य केंद्रों में विशेष रूप से दी जाएगी सरकार ने समुदाय में बुजुर्गों के सम्मान और सहभागिता को बढ़ावा देने, बुजुर्गों के स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच एवं परामर्श प्रदान करने पीढ़ियों के बीच संवाद और भावनात्मक जुड़ाव को सशक्त बनाने एवं युवाओं को बुजुर्गों की देखभाल एवं सेवा के प्रति संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से यह योजना प्रारंभ की है। बड़ेराजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आसपास के ग्रामों के बुजुर्गों को बुलाकर उन्हें सम्मानित किया गया एवं उनके स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं जिन बुजुर्गों के अंदर शुगर बीपी एवं अन्य बीमारियां पाई गई उन्हें उपचार कर लगातार मॉनिटरिंग एवं चेकअप की सुविधा देने की बात की गई बुजुर्गों में सरकार की इस योजना को लेकर काफी उत्साह नजर आया बड़ेराजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में इस योजना का शुभारंभ सरपंच श्रीमती हेमबाई रामसाय मरकाम, सुदामा मरकाम, तिलकदई सेठिया, इतवारु मरकाम डॉ यास्मीन अली, डॉक्टर एनके मरकाम, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के समस्त स्टाफ एवं बुजुर्गों और ग्रामीणों के साथ इसका उद्घाटन किया गया।कार्यक्रम में उपस्वास्थ्य केंद्र धामनपुरी, टेवसा , छोटेराजपुर, कोंगेरा,मंडोकीखरगांव, कोरगांव के सीएचओ ग्रामीण एवं दाई बाबा भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india