Explore

Search

November 6, 2026 11:24 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

पुरी शंकराचार्य आश्रम कार्यालय रावांभाठा रायपुर में संभाग स्तरीय बैठक सम्पन्न…

पुरी शंकराचार्य आश्रम कार्यालय रावांभाठा रायपुर में संभाग स्तरीय बैठक सम्पन्न…

 

 

 

द राम भक्त – रायपुर विगत शनिवार पुरी शंकराचार्य आश्रम प्रांतीय कार्यालय रावांभाठा में रायपुर संभाग स्तरीय बैठक हुई। जिसमे संगठनात्मक व सदस्यता अभियान को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। पूरे प्रदेश स्तर में पीठ परिषद्, आदित्यवाहिनी, आनंदवाहिनी के अधिक संख्या में सदस्य बनाये जाने पर बात हुई । संगठन को लेकर आदित्यवाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष टीकाराम साहू व प्रभारी संदीप पाण्डेय ने संगठन में प्रशिक्षण, नियोजन चयन कर पदाधिकारी नियुक्त करने कि बात कही।

 

 

बैठक में रायपुर संभाग के प्रभारी संदीप पाण्डेय जी, राष्ट्रीय संयोजिका व आनंद वाहिनी कि प्रदेशाध्यक्ष सीमा तिवारी, आदित्य वाहिनी के प्रदेशाध्यक्ष टीकाराम साहू, संजय सिंह, शिव गोविंद सिंह, राकेश राजगढ़िया, बजरंग गुप्ता, रंजीता शर्मा, गौकृति तिवारी, शत्रुहनसिंह साहू मधुकान्त दीक्षित, शशि खुटिया एवं धर्मसंघ – पीठ परिषद्, आदित्यवाहिनी आनंदवाहिनी के समस्त पदाधिकारी गण व अन्य गणमान्य शिष्य बैठक में सम्मिलित हुये।

 

इसी दौरान बेमेतरा के निवासी शत्रुहन सिंह साहू को आदित्य वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं दुर्ग संभाग सदस्यता प्रभारी,शशि कुमार खुटिया को सदस्यता प्रभारी व अभिषेक तिवारी जी को बालौद बाजार – भाठापारा के आदित्यवाहिनी जिलाध्यक्ष भी नियुक्त किये गये।

 

छत्तीसगढ़ में संभाग प्रभारी भी बनाये गये।

 

(रायपुर संभाग) – संदीप पाण्डेय जी

(सरगुजा संभाग) – विजय शर्मा जी

(बस्तर संभाग) – नवनीत तिवारी जी

(दुर्ग संभाग) – नारायण शर्मा जी

(बिलासपुर संभाग) – अवधेश नंदन श्रीवास्तव जी

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india