Explore

Search

August 4, 2026 6:13 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

शिक्षा पर राजनितिक द्वंद व प्रतिउत्तर पर हेमंत कुमार ने क्या कहा की राजनीति में उठ रहे दो दो उप मुख्यमंत्री पर सवाल…

शिक्षा पर राजनितिक द्वंद व प्रतिउत्तर पर हेमंत कुमार ने क्या कहा की राजनीति में उठ रहे दो दो उप मुख्यमंत्री पर सवाल…

 

 

स्कुलो के युक्तियुक्तकरण करने के मुद्दे पर दो अतिशेष डिप्टी सीएम का पद समाप्त करने के रखा विचार

 

युक्तियुक्तकरण के विरोध में युवक ने अनोखी मांग कर राज्यपाल को लिखा पत्र

 

द राम भक्त मुंगेली – शिक्षकों की नयी भर्ती में वित्तीय बोझ एवं अन्य व्यवस्था के लिए युक्तियुक्तकरण किया जा रहा है। जिसमें स्कूल स्टाफ कम जैसी कई वित्तीय खर्च बचाने की पहल है। ऐसे में मुंगेली के एक युवक ने राज्यपाल को पत्र लिखकर कहा कि जब युक्तियुक्तकरण किया ही जा रहा है तो मुख्यमंत्री के रहते अतिशेष दो उप मुख्यमंत्री का पद समाप्त किया जाये जिससे कई तरह के अतिरिक्त खर्च की बचत होगी। युवक के पत्र वायरल होते ही इसकी जमकर चर्चा हो रही है। मुंगेली के ग्राम सिपाही के युवक

 

हेमंत कुमार ने कहा कि जब मुख्यमंत्री मौजूद हैं तो दो दो उपुमख्यमंत्री होने का क्या औचित्य। उनके सुरक्षा, स्टाफ आदि में अनावश्यक खर्च हो रहा है। जब शिक्षकों के लिए नयी भर्ती में वित्तीय संकट है तो इसमें क्यूं नहीं। हर तरफ बचाव किया जाये। युवक का पत्र एक तरह से शिक्षकों के समर्थन में माना जा रहा है। लोग चर्चा करते हुए कह रहे हैं कि युवक ने भले ही रोचक तरह से पत्र लिखा हो परंतु मुद्दा विचार करने योग्य है। इस पत्र के संबंध में लोग अलग-अलग मत दे रहे हैं। सत्तारूढ़ दल के लोग जहां इसे महत्वहीन मान रहे है वहीं विपक्षी दल कांग्रेस इसे विचार करने योग्य मान रही है। देखना है राज्यपाल के पास पत्र पहुंचने के बाद युवक को किस तरह का जवाब मिलता है। वहीं युवक का कहना है कि उसके मन में जो सही विचार आया उस अनुसार सुझाव प्रेषित किया है आगे जो जवाब आयेगा इंतजार करेंगे।

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india