कटई नवागाँव के नारायण निषाद जायेंगे सिंगापुर फिजी देश..
द राम भक्त बेमेतरा – भारत फिजी देश में 25 मई से 7 जून तक अँतर्राष्ट्रीय रामायण, रामलीला, एवं छत्तीसगढ़ के लोक रामायण विधा में विभिन्न प्रसँगानुसार फिजी देश का दस जिलों में अपनी गायन वादन के माध्यम से साहित्यिक, साँस्कृतिक शोध सँस्थान मुँम्बाई के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होवेंगे,,बहुत ही खुशी व हर्ष की बात है,, कि हमारे अपने पडोसी गांव कटई नवागाँव ( नवागढ )निवासी आदरणीय सम्माननीय श्री नारायण निषाद जी भारतवासी,प्रभु मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम चँन्द्र जी की गुणगान के लिए हमारे भारत देश से,,, उसमे भी खासकर हमारे छत्तीसगढ़ प्राँत से नारायण निषाद जी ग्राम कटई नवागाँव जो कि सिंगापुर फिजी देश जा रहे हैं,, हम सभी छत्तीसगढ़िया के लिए अत्यंत ही गौरव का विषय है, हम सब निषाद जी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं,,
प्राँतीय छत्तीसगढी साहित्य समिति जिला इकाई बेमेतरा जिला अध्यक्ष डॉ. गोकुल बँजारे चँदन, सचिव मनोज कुमार पाटिल, कोषाध्यक्ष भुवन दास जाँगडे,प्राँतीय पदाधिकारी द्वय रामानंद त्रिपाठी,ईश्वर साहू आरूग, सक्रिय सदस्य नरोत्तम लाल साहू, फेरु राम साहू,बिशाल सिंह ध्रुवे, सँतोष साहू, प्रभु राम साहू, दुर्गा शँकर चतुर्वेदी, थानुराम यादव,लेखराम भारती, महेश्वर प्रसाद श्रीवास, श्रीमती काँतिप्रभा बँजारे, श्रीमती यशोदा साहू, दीपाँजली वर्मा,निधि वर्मा, सहित बेमेतरा जिला के साहित्यकरों व कलाकारों ने बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।


