Explore

Search

August 4, 2026 5:33 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

बांग्लादेशी महिला अवैध रूप से रह रही थी भिलाई में गिरफ्तार

*बांग्लादेशी महिला अवैध रूप से रह रही थी भिलाई में गिरफ्तार*

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने एक बांग्लादेशी महिला को अवैध रूप से भारत में घुसपैठ कर निवास करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह महिला पिछले दो वर्षों से भिलाई के सुपेला इलाके में रह रही थी और अपनी असली पहचान छुपाकर फर्जी नाम से जीवन व्यतीत कर रही थी।।

दुर्ग पुलिस द्वारा गिरफ्तार की गई महिला की असली पहचान पन्ना बीवी के रूप में हुई है, जो बांग्लादेश की नागरिक है। वह भारत में अंजली सिंह उर्फ काकोली घोष के नाम से रह रही थी। उसने आधार कार्ड सहित अन्य जरूरी दस्तावेजों में फर्जी पहचान दर्शाई थी और यहां विभिन्न सेवाओं का लाभ भी उठाया था, जिसमें इलाज भी शामिल है। जांच के दौरान पाया गया कि पन्ना बीबी लगभग 08 वर्ष पूर्व बिना वैध पासपोर्ट एवं वीजा के अवैध रूप से बांग्लादेश से पश्चिम बंगाल स्थित भारत बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर से अवैध रूप से भारत में प्रवेश की कोलकाता में 5 साल अवैध रूप में रहने लगी, उसके बाद भिलाई के सुपेला पहुंची और दो सालों से सुपेला में रह रही थी,वहीं पुलिस द्वारा अवैध घुसपैठियों पर निगरानी रखने और कार्रवाई के लिए गठित एसटीएफ की टीम ने इस महिला को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला है कि महिला दो वर्ष पूर्व अवैध रूप से भारत की सीमा में दाखिल हुई थी। वह बांग्लादेश में अपने परिवार से संपर्क बनाए रखने के लिए इमो ऐप का उपयोग करती थी। यहां से वह कोलकाता में किसी व्यक्ति को पैसे देती थी, जो उसे बांग्लादेश में उसके परिवार तक पहुंचाता था।पुलिस ने इस महिला को किराए पर रखने वाले मकान मालिक सूरज साव को भी गिरफ्तार कर लिया है, जो बिना सत्यापन के उसे अपने मकान में रख रहा था। पुलिस मामले की आगे विस्तृत जांच कर रही

है।।

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india