Explore

Search

August 4, 2026 5:32 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

‘दिल्ली के स्कूलों में बढ़ाई गई फीस’, ‘आप’ ने भाजपा पर साधा निशाना, कही ये बात

Fees increased in Delhi schools AAP targeted BJP said this
Image Source : PTI
आम आदमी पार्टी की पूर्व सीएम आतिशी

आम आदमी पार्टी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया कि वह निजी स्कूलों को मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने की अनुमति दे रही है। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आप के वरिष्ठ नेता और पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को “शिक्षा माफिया” के हवाले कर दिया है। सिसोदिया ने कहा, “जब से दिल्ली में भाजपा सरकार आई है, लोग परेशान हैं। अस्पतालों में दवाएं उपलब्ध नहीं हैं, लंबे समय तक बिजली कटौती होती है और अब निजी स्कूल फीस बढ़ाकर अभिभावकों को लूट रहे हैं।” 

प्राईवेट स्कूलों में फीस बढ़ाने का आरोप

उन्होंने दावा किया कि कई निजी स्कूलों ने फीस में 20 से 82 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की है। उन्होंने सरकार पर निष्क्रियता का आरोप लगाया। सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आप नेता आतिशी ने आरोपों को दोहराया और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो से जांच की मांग की। उन्होंने कहा, “इस संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से देखिए कि किस तरह अरविंद केजरीवाल की सरकार ने 2015 में सत्ता में आने के बाद निजी स्कूलों को मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने से रोका था। लेकिन भाजपा सरकार आते ही इन स्कूलों को फिर से लूट की खुली छूट मिल गई।” 

भाजपा पर ‘आप’ का हमला

उन्होंने सवाल किया कि एक दशक से फीस नहीं बढ़ाने वाले निजी स्कूल अब भाजपा के सत्ता में आने के एक महीने के भीतर ही फीस कैसे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने पूछा, “क्या भाजपा सरकार इसमें मिलीभगत है?” इससे पहले शुक्रवार को आप के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी’एक्स’ द्वारका के एक निजी स्कूल में फीस वृद्धि के बारे में एक समाचार पत्र की कतरन साझा की थी। उन्होंने कहा, “10 साल में हमने दिल्ली के निजी स्कूलों को मनमाने ढंग से फीस बढ़ाने की इजाजत नहीं दी। हमने शिक्षा माफिया को खत्म कर दिया। उनकी (भाजपा) सरकार बनने के एक महीने के भीतर ही शिक्षा माफिया वापस आ गया है।”

(इनपुट-भाषा)

Source link

The Ram Bhakt
Author: The Ram Bhakt

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india