Explore

Search

November 6, 2026 11:34 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

नशामुक्त पंचायत बनाने सरपंच की पहल, चंदनू थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

नशामुक्त पंचायत बनाने सरपंच की पहल, चंदनू थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

गांव में शांति, भाईचारा और नशामुक्त वातावरण बनाने पंचायत सभा में पारित हुआ प्रस्ताव, जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का भी संकल्प।

 

चंदनू। गांव में शांति, सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने की दिशा में ग्राम पंचायत ने सराहनीय पहल की है। पंचायत को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से सरपंच ने पंचायत सभा में प्रस्ताव पारित कर चंदनू थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा।

 

इस पहल का उद्देश्य गांव में नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के साथ युवाओं को जागरूक करना, सामाजिक एकता बनाए रखना और परिवारों को नशे के दुष्परिणामों से बचाना है। पंचायत ने संकल्प लिया है कि गांव के विकास को गति देते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े जरूरतमंद व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा।

 

सरपंच की इस पहल को केवल नशामुक्ति अभियान नहीं, बल्कि गांव में शांति, सद्भाव और बेहतर सामाजिक व्यवस्था स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

 

अब सवाल यही है कि क्या पंचायत, ग्रामीणों और पुलिस के सामूहिक प्रयास से चंदनू एक आदर्श नशामुक्त गांव की मिसाल बन पाएगा?

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india