Explore

Search

November 6, 2026 11:34 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

जन्मदिन को बनाया यादगार, प्रधानाध्यापिका शत्रुपा बैनर्जी ने बच्चों को कराया न्योता भोज

जन्मदिन को बनाया यादगार, प्रधानाध्यापिका शत्रुपा बैनर्जी ने बच्चों को कराया न्योता भोज

पेंड्री स्कूल में विद्यार्थियों को परोसा स्वादिष्ट भोजन, बालिकाओं के सुवा नृत्य ने बांधा समां

 

बेमेतरा। जन्मदिन को केवल व्यक्तिगत उत्सव तक सीमित न रखते हुए उसे बच्चों के साथ खुशियां बांटने का अवसर बनाया। शासकीय प्राथमिक शाला पेंड्री, संकुल केंद्र कुसमी, विकासखंड बेमेतरा की प्रधानाध्यापिका श्रीमती शत्रुपा बैनर्जी ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया।

 

इस अवसर पर बच्चों को पूरी-सब्जी, सेवई, मीठा चावल, दाल एवं पत्तागोभी सहित विभिन्न व्यंजन प्रेमपूर्वक परोसे गए। सामूहिक भोज से विद्यालय परिसर में उत्साह और आत्मीयता का माहौल बना रहा।

 

कार्यक्रम में शिक्षिकाएं स्नेहलता साहू, हेमलता साहू, रसोइया ज्योति कौशले एवं बसंती जांगड़े, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लक्ष्मी जोशी, सहायिका मुन्नी चक्रधारी, पालकगण, जानकी गर्ग, मनोज कुमार गर्ग (स्वच्छता मित्र) सहित विद्यालय के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के अंतिम चरण में छात्राओं ने पारंपरिक सुवा नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति देकर छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की सुंदर झलक पेश की।

 

प्रधानाध्यापिका शत्रुपा बैनर्जी की यह पहल बच्चों के साथ खुशियां साझा करने के साथ-साथ विद्यालय में सामुदायिक सहभागिता और आपसी आत्मीयता को बढ़ावा देने का प्रेरक संदेश देती है।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india