Explore

Search

November 6, 2026 11:34 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

देश में राजनीतिक चेतना के पुर्नजागरण का अवसर बन पड़ा रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन का जंगी प्रदर्शन – ठाकुर प्रसाद जोशी

देश में राजनीतिक चेतना के पुर्नजागरण का अवसर बन पड़ा रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन का जंगी प्रदर्शन – ठाकुर प्रसाद जोशी

   

छत्तीसगढ रायपुर – आरटीआई विभाग छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद जोशी ने एक बयान जारी कर कहा है कि,रामलीला मैदान की रैली में देश के विभिन्न भागों से लोग पहुँचे थे महिला बुजुर्ग बच्चे और किशोरवय लोग बहुतायत में थे ..,

विगत बारह वर्ष में समाज में आई राजनीतिक चेतना की कमी के विरूद्ध यह रैली राजनीतिक चिंतन का सारगर्भित संदेश दे गया नि:संदेह हिंदू मुस्लिम के नैरेटिव के सापेक्ष इस रैली में सभास्थल पर न तो धार्मिक उद्घोष की विपुल गर्जना कहीं सुनाई दी न कहीं पर नफ़रत की कोई चिंगारी दिखाई दी..,

सांप्रदायिक सौहार्द्र के वातावरण में संपन्न हुई इस रैली ने साफ़ संदेश दे दिया है कि यह देश गांधी का है गांधी के सपनों का है मानवीय मूल्यों के पालन का है ..,

वोट चोरों की काली करतूतों के खिलाफ जमा हुए लाखों लोगों की भीड़ का समवेत स्वर स्पष्ट था कि,चोरी से बनी हुई कोई भी सरकार नहीं चलेगी वहीं दूसरी तरफ़ मोदी का नाम उनका काम दोनों जनता के लिये असहनीय बन पड़ा है यह सभास्थल के माहौल का नजारा था..,

मोदी के खिलाफ जन आक्रोश था वहीं राहुल गांधी के प्रति बढ़ता हुआ जनविश्वास था जिसने नये भारत की नई संरचना का रेखांकन कर दिया है..,

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india