नवागढ़ की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का खेल कब तक? युवा पीढ़ी के भविष्य की चिंता आखिर किसे?

नवागढ़ के नेता आखिर कब तक एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहेंगे?
आम जनता को गोलमोल बातें बताकर आखिर कब तक मुद्दों से भटकाया जाता रहेगा? क्या जनता ने नेताओं को सिर्फ एक-दूसरे पर आरोप लगाने के लिए चुना है?
अगर किसी नेता की बात गलत है तो उसके खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं होती? और अगर आरोप सही हैं तो जिम्मेदार लोगों पर जवाबदेही तय क्यों नहीं की जाती?
कहीं ऐसा तो नहीं कि एक-दूसरे पर आरोप लगाने की आड़ में असली मुद्दों और अपनी कमियों को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है?
नवागढ़ की जनता को आरोप-प्रत्यारोप नहीं, बल्कि विकास, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और युवाओं के भविष्य पर ठोस काम चाहिए।
आखिर नवागढ़ की युवा पीढ़ी की चिंता कौन करेगा? युवाओं के भविष्य पर ध्यान कब देगा नेतृत्व?
नेतागण याद रखें, जनता सिर्फ भाषण नहीं सुनना चाहती, अब जवाब और परिणाम चाहती है।


