Explore

Search

November 6, 2026 11:56 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

एसपी श्री त्रिलोक बंसल (IPS) के निर्देशन पर थाना नवागढ़ एवं दाढ़ी पुलिस द्वारा वर्ष 2023 से 2026 तक के 47 निराकृत मर्ग प्रकरणों के बिसरा का नियमानुसार किया गया नष्टीकरण।

 

 एसपी श्री त्रिलोक बंसल (IPS) के निर्देशन पर थाना नवागढ़ एवं दाढ़ी पुलिस द्वारा वर्ष 2023 से 2026 तक के 47 निराकृत मर्ग प्रकरणों के बिसरा का नियमानुसार किया गया नष्टीकरण।

—————————

*बेमेतरा, 31 अक्टूबर 2026:-* पुलिस अधीक्षक (SP) श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव के मार्गदर्शन में 30 अक्टूबर 2026 को थाना नवागढ़ के मालखाना में सुरक्षित रखे गए वर्ष 2023, 2024, एवं 2025 तक के निराकृत 17 मर्ग प्रकरणों के बिसरा, फांसी की रस्सी एवं टिबियाबोन तथा थाना दाढ़ी के मालखाना में सुरक्षित रखे गए वर्ष 2023 से 2026 तक के निराकृत 30 मर्ग प्रकरणों के बिसरा का एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का की उपस्थिति में नियमानुसार नष्टीकरण किया गया।

 

*उक्त कार्रवाई* निर्धारित नियमों एवं प्रक्रिया का पालन करते हुए संपन्न की गई। इस दौरान थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी, उप निरीक्षक द्वारिका प्रसाद देशलहरे, थाना प्रभारी दाढ़ी सुरज प्रकाश, प्रधान आरक्षक अनिल तिवारी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुरेश सिंह, सउनि कृष्ण कुमार क्षत्री, प्रधान आरक्षक विजय शुक्ला, शत्रुहन बंजारे, आरक्षक सतीश वर्मा, राजेन्द्र साहू, कपिल चंद्रवंशी, राजआडिल, ओंकार निर्मलकर, राजेश कुर्रे एवं एसडीओपी कार्यालय बेमेतरा से पुकेश्वर दिल्लीवार सहित थाना नवागढ़ एवं दाढ़ी के कई पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india