सायबर सेल एवं थाना चंदनू पुलिस टीम की कार्यवाही
*• अवैध शराब का एक प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।*
*• आबकारी एक्ट के तहत 82 पौवा अंग्रेजी शराब (14,760ml), कीमती लगभग 9,840/- रूपये सहित एक आरोपी गिरफ्तार।*
———————————–
*बेमेतरा, 31 अक्टूबर 2026 :-* पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना चंदनू पुलिस टीम ने आबकारी एक्ट के 01 प्रकरण में 01 आरोपी 1 दिलीप बंजारे पिता बडकु बंजारे उम्र 26 वर्ष, निवासी उसलापुर थाना चंदनू जिला बेमेतरा के कब्जे से 82 पौवा अंग्रेजी शराब (14,760ml) कीमती करीब 9,840/- रूपये को जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
*30 अक्टूबर 2026 को* थाना चंदनू पुलिस टीम को जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम उसलापुर में एक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से शराब रखकर धन लाभ अर्जित करने लोगो को शराब बिक्री कर रहा हैं। कि सूचना के अधार पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर आरोपी दिलीप बंजारे को अवैध शराब के साथ करते पकड़ा गया। आरोपी से 82 पौवा अंग्रेजी शराब रखने के संबंघ में पुछताछ करने पर पता चला कि उक्त शराब को बिक्री करने हेतु एक व्यक्ति निवासी बेमेतरा से लाकर देने की बात सामने आया।
*जिसमें थाना चंदनू में 01 प्रकरण में* 01 आरोपी दिलीप बंजारे पिता बडकु बंजारे उम्र 26 वर्ष, निवासी उसलापुर थाना चंदनू जिला बेमेतरा के कब्जे से 82 पौवा अंग्रेजी शराब (14,760ml) कीमती करीब 9,840/- रूपये को जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
*इस संपूर्ण कार्रवाई में* प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक मयंक मिश्रा, थाना प्रभारी चंदनू से निरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुरेश चौहान, प्रधान आरक्षक रघुनाथ नेताम, सायबर सेल से प्रधान आरक्षक भूषण ठाकुर, आरक्षक इंद्रजीत पांडेय, नुरेश वर्मा, जयकिशन साहू, संजय पाटिल, संजय साहू, यशवंत यादव थाना चंदनू से आरक्षक अमित यादव, भुषण राजपूत सहित थाना चंदनू के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।


