Explore

Search

November 6, 2026 11:56 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

चिल्फी में जोन स्तरीय अंग्रेजी प्रशिक्षण सम्पन्न, गतिविधियों से शिक्षण को प्रभावी बनाने पर जोर…

चिल्फी में जोन स्तरीय अंग्रेजी प्रशिक्षण सम्पन्न, गतिविधियों से शिक्षण को प्रभावी बनाने पर जोर…

 

*नई पाठ्यपुस्तकों, FLN और 21वीं सदी के कौशलों पर शिक्षकों ने किया मंथन; गतिविधि आधारित शिक्षण से बच्चों में पठन-लेखन क्षमता विकसित करने पर हुई चर्चा*

दाढी/चिल्फी – शासकीय प्राथमिक शाला चिल्फी में शनिवार गतिविधि दिवस (बैगलेस डे) के अवसर पर दाढ़ी जोन का जोन स्तरीय अंग्रेजी प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में जाता, उमरिया, बालक दाढ़ी, कन्या दाढ़ी, पंचभैया और सेमरिया संकुल के अंग्रेजी शिक्षकों ने सहभागिता की।

 

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस अवसर पर जोन प्रभारी जितेंद्र साहू, प्रधान पाठक बलदाऊ जायसवाल सहित सभी संकुल समन्वयक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की मास्टर ट्रेनर स्वरूपा महापात्रे ने शिक्षकों को नई पाठ्यपुस्तकों के प्रभावी उपयोग और गतिविधि आधारित शिक्षण की जानकारी दी।

 

प्रशिक्षण के दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुरूप बच्चों में 21वीं सदी के कौशल विकसित करने तथा निर्धारित दक्षताओं की प्राप्ति पर विशेष जोर दिया गया। कक्षा पहली से चौथी तक की नवीन अंग्रेजी पाठ्यपुस्तकों के माध्यम से अक्षर एवं शब्द ज्ञान, राइमिंग वर्ड, वाक्य निर्माण तथा पठन-लेखन कौशल विकसित करने के तरीकों पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

मास्टर ट्रेनर ने गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की सहभागिता बढ़ाने और अंग्रेजी सीखने को सरल, रुचिकर एवं प्रभावी बनाने के व्यावहारिक तरीके साझा किए। साथ ही आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता (FLN) के महत्वपूर्ण बिंदुओं और अक्टूबर माह के चर्चा पत्र पर भी शिक्षकों के साथ विचार-विमर्श किया गया।

 

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को नई पाठ्यपुस्तकों की गतिविधियों और शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराना तथा कक्षा शिक्षण में उनका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना रहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

 

प्रशिक्षण में शामिल संकुल समन्वयक: मालिक राम साहू (उमरिया), जितेंद्र कुमार साहू (जाता), खेवेन्द्र सिंह ठाकुर (सेमरिया), सुखचंद चंद्राकर (पंचभैया), परमेश्वर खड़गे (बालक दाढ़ी) एवं दिनेश सत्यवंशी (कन्या दाढ़ी) सहित विभिन्न विद्यालयों के अंग्रेजी शिक्षक उपस्थित रहे।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india