Explore

Search

November 6, 2026 11:56 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

सटीक जांच से सही निदान और बेहतर उपचार संभव : डॉ. आर. अवस्थी

सटीक जांच से सही निदान और बेहतर उपचार संभव : डॉ. आर. अवस्थी

 

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमगा में मनाया गया मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट डे, लैब कर्मियों के योगदान को किया गया सम्मानित

सिमगा। मरीजों की बीमारी की सही पहचान और बेहतर उपचार में प्रयोगशाला जांच की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। जांच रिपोर्ट की सटीकता ही उपचार की सही दिशा तय करने में चिकित्सकों की मदद करती है। इसी संदेश के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिमगा में 24 अक्टूबर को मेडिकल लैबोरेटरी टेक्नोलॉजिस्ट डे (MLT Day) उत्साहपूर्वक मनाया गया।

 

कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बलौदाबाजार डॉ. आर. अवस्थी और खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी. एन. पटेल उपस्थित रहे। इस अवसर पर चिकित्सा प्रयोगशाला में कार्यरत टेक्नोलॉजिस्ट एवं लैब कर्मियों के समर्पण, मेहनत और स्वास्थ्य सेवाओं में उनके महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया गया।

 

गुणवत्तापूर्ण जांच, बेहतर स्वास्थ्य सेवा की आधारशिला

 

सीएमएचओ डॉ. आर. अवस्थी ने सभी कर्मचारियों को MLT Day की बधाई देते हुए जांच की गुणवत्ता, सटीकता और विश्वसनीयता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला जांच के आधार पर चिकित्सक मरीजों के उपचार से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लेते हैं। इसलिए प्रत्येक कर्मचारी को जिम्मेदारी और उत्कृष्टता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कर्मचारियों को अपने-अपने विशेष दिवस मनाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।

 

खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पी. एन. पटेल ने लैब टेक्नोलॉजिस्ट एवं कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनके योगदान को स्वास्थ्य व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी बताया।

 

वैज्ञानिक योगदान को किया याद

 

कार्यक्रम में महान वैज्ञानिक सर एंटोनी वॉन ल्यूवेनहॉक के सूक्ष्मदर्शी विज्ञान एवं सूक्ष्मजीवों के अध्ययन में योगदान को भी याद किया गया। उनके वैज्ञानिक कार्यों ने माइक्रोबायोलॉजी और आधुनिक प्रयोगशाला विज्ञान के विकास की नींव मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

 

इस अवसर पर डॉ. बघेल, डॉ. साहिल, नर्सिंग स्टाफ मंजूलता पांडे, वंदना गिदोड़े, रोशन वर्मा, शशि वर्मा, ICTC काउंसलर जितेन्द्र टंडन, STS उमेन्द्र वर्मा तथा MLT पीटर कुमार खरे, कैलाश गायकवाड़, कुबेर साहू, नरेन्द्र कुर्रे, भूपेन्द्र, अनुराग कुर्रे, खूबिलाल साहू, आरती सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में मरीजों को समयबद्ध, सटीक और विश्वसनीय जांच सेवाएं उपलब्ध कराने तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने का संकल्प दोहराया गया।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india