Explore

Search

November 6, 2026 11:56 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

निर्धारित रूट से बसें नहीं चलीं तो 22 अक्टूबर को चक्काजाम करेंगे कांग्रेसी

निर्धारित रूट से बसें नहीं चलीं तो 22 अक्टूबर को चक्काजाम करेंगे कांग्रेसी

 

राजपुर होकर यात्री बसों का संचालन नहीं होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी, एसडीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

राजपुर। अंबिकापुर से राजपुर होते हुए बलरामपुर, रामानुजगंज के रास्ते झारखंड और बिहार जाने वाली रात्रिकालीन यात्री बसों का राष्ट्रीय राजमार्ग-343 पर निर्धारित मार्ग से संचालन नहीं होने का मामला सामने आया है। बसों के राजपुर होकर नहीं गुजरने और वैकल्पिक मार्ग से संचालित होने के कारण यात्रियों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर कांग्रेसियों ने प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है।

कांग्रेसियों ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), राजपुर के नाम ज्ञापन सौंपकर यात्री बसों का संचालन निर्धारित रूट से नियमित रूप से सुनिश्चित कराने की मांग की। ज्ञापन में स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि 22 अक्टूबर तक बसों का संचालन निर्धारित मार्ग से शुरू नहीं हुआ, तो गांधी चौक, राजपुर में चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

कांग्रेसियों का कहना है कि निर्धारित मार्ग से बसों का संचालन नहीं होने के कारण राजपुर के यात्रियों को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ रही है। यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन और संबंधित परिवहन अधिकारियों से मामले की जांच कराकर निर्धारित मार्ग पर बसों का संचालन बहाल कराने की मांग की है।

प्रशासन को दी आंदोलन की चेतावनी

कांग्रेसियों ने चेतावनी दी है कि मांग पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई, तो 22 अक्टूबर को गांधी चौक में चक्काजाम किया जाएगा। ज्ञापन की प्रतिलिपि कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक और जिला परिवहन अधिकारी, बलरामपुर को भी भेजी गई है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान राहुल गुप्ता, तेज प्रताप सिंह, संतोष दास, विकास यादव, अंकुर सोनी, विश्वास गुप्ता, हसरत रजा, वकील अहमद, सलामन खान, हैदर अली और मोहसिन सहित अन्य कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india