Explore

Search

November 7, 2026 12:20 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

धनगांव में राज्यस्तरीय रामधुनि प्रतियोगिता का समापन, कौशल्या साय ने बजाया मंजीरा उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शेड व सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रुपये की घोषणा

धनगांव में राज्यस्तरीय रामधुनि प्रतियोगिता का समापन, कौशल्या साय ने बजाया मंजीरा

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शेड व सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रुपये की घोषणा

बेमेतरा, 30 सितंबर 2026। ग्राम धनगांव में आयोजित स्वर्ण जयंती एवं राज्यस्तरीय रामधुनि प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंची रामधुनि मंडलियों ने पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुति देकर छत्तीसगढ़ की लोक-सांस्कृतिक परंपरा की झलक प्रस्तुत की।

 

समापन समारोह में उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशल्या देवी साय, कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद विजय बघेल, विधायक दीपेश साहू, विधायक ईश्वर साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि, संतवृंद और ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

भजन मंडली के साथ कौशल्या साय ने बजाया मंजीरा

 

कार्यक्रम के दौरान कौशल्या देवी साय ने भजन मंडली के साथ मंजीरा बजाकर रामधुन में सहभागिता की। उनके मंजीरा बजाने का दृश्य कार्यक्रम में मौजूद लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।

 

20 लाख रुपये की विकास कार्यों की घोषणा

 

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने रामधुनि मंडलियों से मुलाकात की। ग्राम सरपंच मोनिका गजानंद साहू की मांग पर उन्होंने ग्राम धनगांव में शेड निर्माण और सामुदायिक भवन के लिए 20 लाख रुपये देने की घोषणा की।

 

शर्मा ने कार्यक्रम में कहा कि राम और सीता के मिलन से राग बनता है और रामधुनि के माध्यम से इसी भक्ति एवं सत्संग की परंपरा को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि पितृ पक्ष के अवसर पर वर्ष 2000 से अब तक नक्सल अभियान में शहीद हुए 1399 जवानों का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ तर्पण किया गया।

 

पेंड्रीतराई की टीम प्रथम

 

राज्यस्तरीय रामधुनि प्रतियोगिता में पेंड्रीतराई, जिला कबीरधाम की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रथम स्थान प्राप्त टीम को 1 लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया।

 

प्रतियोगिता के परिणाम:

 

– प्रथम — पेंड्रीतराई, कबीरधाम

– द्वितीय — कन्हारपुर, मुंगेली

– तृतीय — कटई, बेमेतरा

– चतुर्थ — पोड़ी, धमतरी

– पंचम — पीड़ा, मुंगेली

 

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष संत राजीव लोचन दास महाराज सहित जनप्रतिनिधि, संतवृंद, रामधुनि मंडलियां और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india