सिंघरौर कुर्मी समाज में परिक्षेत्रीय बैठकों की हुआ शुभारंभ, की गई सामाजिक गतिविधियों में तेजी लाने की अपील
बेमेतरा । कल दिन रविवार दिनांक 17/08/25 को सिंघरौर कुर्मी समाज, परिक्षेत्र जिया सामाजिक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें समाज के माननीय जिला अध्यक्ष डॉ. श्री राजेंद्र वर्मा जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में सामाजिक गतिविधियों को गति प्रदान करना आवश्यक है इसमें समाज के भाई बड़ों माता बहनों सभी को एक साथ कदम से कदम मिलाकर काम करना है, और आने वाली पीढ़ी के लिए हमें बहुत अच्छा समाज बनाकर अगली पीढ़ी को एक शिक्षित समाज भेंट करना है इसके लिए बहुत जल्द हम सब मिलकर समाज का नियमावली तैयार करेंगे, और उसे प्रभाव से लागू किया जाएगा, हमारे कार्यकाल से पहले के माननीय पूर्व अध्यक्षों एवं पूर्व पदाधिकारियों के समय भी अनेक सामाजिक नियमों को लागू किया गया था जो आज भी समाज में लागू है हमें उसी मार्ग का अनुसरण करते हुए आगे की रणनीति बनानी होगी, और समाज के समस्त शिक्षित, वरिष्ठ एवं बुद्धिजीवियों के मार्गदर्शन एवं सहयोग से हमें बहुत ही अच्छा नियमावली तैयार करना है जिससे हमारा सिंघरौर कुर्मी समाज आधुनिकता के साथ-साथ शिक्षा, अर्थव्यवस्था, महिला सशक्तिकरण महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सफलता के साथ आगे बढ़ सकें, और उस नियमावली को पुरे समाज के अनुमोदन के द्वारा प्रभाव के साथ लागू किया जाएगा और बैठक के अवसर पर जिया परिक्षेत्र के मेधावी छात्र छात्राओं एवं जनप्रतिनिधियों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के उपाध्यक्ष श्री खेमसिंह वर्मा जी, श्रीमती रीना वर्मा जी, कोषाध्यक्ष श्री हेमसिंह वर्मा जी, सचिव श्री ललित वर्मा जी उपस्थित थे। इसी के साथ साथ समाज के सभी परिक्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ साथ रामसहाय वर्मा, घासी राम वर्मा, बिरबल वर्मा, मिथलेश वर्मा, विक्रांत वर्मा, लीलाराम वर्मा, योगेश वर्मा जी, अजय वर्मा जी, महेश वर्मा, ग्राम जिया से ग्रामीण अध्यक्ष नंदलाल वर्मा उपाध्यक्ष श्री लेखन वर्मा कोषाध्यक्ष, आनंद वर्मा सचिव, नंदू वर्मा करही, अध्यक्ष मदन वर्मा, किशुन, जागेश्वर, मनोज, पवन वर्मा, मनमोहन वर्मा, भानु वर्मा, डानू वर्मा, तुगन वर्मा जी, प्रमोद वर्मा जी, मनोज डे साहब, भीखम वर्मा, मंहत मेहतरु दास, टेकन, अमित वर्मा, जनपद सदस्य जिया, सरंपच, उपसरपंच एवं पंचग आदि उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन डॉ. श्री सुखदेव वर्मा जी ने किया। यह जानकारी उमराव सिंह वर्मा ने दिया।


