Explore

Search

August 4, 2026 6:56 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

शिक्षा के मंदिर में अनोखी घटना जिसे देखकर सब हैरान… जांच में जुटी स्वास्थ्य अमले की टीम…

शिक्षा के मंदिर में अनोखी घटना जिसे देखकर सब हैरान… जांच में जुटी स्वास्थ्य अमले की टीम…

 

 

 

द राम भक्त हनुमान(बिनोद नवरंगे)बेमेतरा/नवागढ़ – शिक्षा के मंदिर में अनोखी घटना जिसे देखकर सब हैरान जांच में जुटी स्वास्थ्य अमले की टीम शासकीय हाई स्कूल तोरा में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कक्षा में प्रवेश करते ही चार छात्राओं ने अचानक चिल्लाना, रोना और हाथ-पैर पटकना शुरू कर दिया। इस अप्रत्याशित घटना से शिक्षकों व छात्रों में दहशत फैल गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही छात्रों के स्वास्थ्य परीक्षण हेतु चिरायु की स्वास्थ्य टीम स्कूल पहुंची। टीम ने तीन छात्राओं की स्थिति को गंभीर पाते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।

 

ग्रामीणों के अनुसार यह इस प्रकार की तीसरी घटना है। पूर्व में भी बच्चों के अजीब व्यवहार के चलते उन्हें अस्पताल ले जाया गया था। स्कूल में छुट्टी के बाद ये घटनाएं घटित हो रही हैं, जिससे यह मानसिक तनाव या किसी अन्य कारण से जुड़ा प्रतीत होता है।

 

*टीम करेगी पुनः जांच*

 

बीएमओ डॉ. एम. राजा ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्राओं का व्यवहार असामान्य था, इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि मौसम परिवर्तन एवं मानसिक दबाव जैसी स्थितियां भी इसके पीछे हो सकती हैं। जल्द ही चिरायु की टीम पुनः स्कूल जाकर संपूर्ण जांच करेगी और आवश्यक चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराएगी।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india