एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन पर बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही जारी। 
*• विगत चार दिवस में 101 यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको पर बेमेतरा पुलिस की सख्त कार्यवाही।*
*• 101 प्रकरण में 57,500/- रूपये समन शुल्क।*
*• माल वाहक वाहन में सवारी बैठाने पर बेमेतरा पुलिस की सख्त कार्यवाही।*
*• बेमेतरा पुलिस आम नागरिकों से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करें।*
———————————-
*बेमेतरा, 19 जुलाई 2025 :-* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा श्री मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, डीएसपी श्री राजेश कुमार झा, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती संतोषी ग्रेस के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।
*जिसके तहत विगत चार दिवस में* थाना बेमेतरा 01 में 01 व्यक्ति, थाना परपोडी 09 चालान में 09 व्यक्ति, थाना खम्हरिया 01 चालान में 01 व्यक्ति, थाना बेरला 09 चालान में 09 व्यक्ति, चौकी देवरबीजा 05 चालान में 05 व्यक्ति, यातायात बेमेतरा 76 चालान में 76 व्यक्ति, कुल 101 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें माल वाहक में सवारी बैठाने, बिना हेलमेट, बिना लायसेंस, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी, तेज गति एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध 101 प्रकरण में 57,500/- रूपये समन शुल्क लिया गया।
*• बेमेतरा पुलिस की अपील।*
बेमेतरा पुलिस आम नागरिको से अपील करता है कि यातायात नियमों का पालन करे, पीकअप, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, संयमित गति से वाहन चलाये, शराब सेवन कर वाहन न चलाये, मोटर सायकल में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाये, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, बिना नंबर के वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग न करें। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर चालानी कार्यवाही की जा रही है।


