Explore

Search

August 4, 2026 7:59 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज द्वारा बेमेतरा भ्रमण के दौरान सोनपुरी हत्या मामले का लिया गया जायजा।

 पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज द्वारा बेमेतरा भ्रमण के दौरान सोनपुरी हत्या मामले का लिया गया जायजा।

 

*• मृतिका के परिजनों से मुलाकात की तथा घटना स्थल का निरीक्षण।*

 

*• आईजीपी श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) द्वारा राजपत्रित अधिकारियों और जांच दल के साथ की गई महत्वपूर्ण बैठक।*

 

*• फरार आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिए गए सख्त निर्देश।*

 

———

 

द राम भक्त हनुमान(बिनोद नवरंगे)बेमेतरा:-  17 जून 2025 पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज, श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) द्वारा आज जिले के भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बेमेतरा में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। इसके पश्चात उन्होंने पुलिस चौकी संबलपुर अंतर्गत ग्राम सोनपुरी में घटित हत्या की घटना का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए घटना स्थल का निरीक्षण किया।

 

*आईजीपी श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) ने* ग्राम सोनपुरी पहुंचकर मृतिका के पिता एवं परिजनों से उनके घर पर मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की तथा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी करने हेतु हर सम्भव प्रयास करने का आश्वासन दिया।

 

*इस अवसर पर* पुलिस महानिरीक्षक, दुर्ग रेंज द्वारा चौकी संबलपुर में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें राजपत्रित अधिकारियों सहित गठित विशेष जांच दल के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में फरार आरोपी सोहन राजपूत (वर्मा), उम्र 30 वर्ष की जल्द गिरफ्तारी को लेकर विभिन्न संभावित पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

 

*आईजीपी श्री रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) ने स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि* आरोपी की गिरफ्तारी हेतु हरसंभव प्रयास किए जाएं तथा न्याय की प्रक्रिया में कोई और विलंब न हो।

 

*इस उच्चस्तरीय बैठक में* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेमेतरा श्री मनोज तिर्की, एसडीओपी बेरला श्री विनय कुमार, रक्षित निरीक्षक श्री प्रवीण खलखो, निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, थाना नवागढ़ प्रभारी अलील चंद, राकेश साहू, राजकुमार साहू तथा प्रभारी सायबर सेल उप निरीक्षक श्री मयंक मिश्रा, संबलपुर चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक रघुवीर सिंह, स्टेनो अजय कुमार देवांगन, आईजीपी कार्यालय से प्रशांत शुक्ला सहित गठित टीम के सभी सदस्य व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india