निषाद वंश के इतिहास प्रतीक महराजा गुह निषाद राज चौक का लोकार्पण 
द राम भक्त हनुमान(बिनोद नवरंगे)बेमेतरा:- मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम चंद्र जी बाल सखा महाराजा गुह निषाद राज चौक वार्ड न. 5 मोहभट्टा गार्डन के समीप लोकार्पण एवं कंतेली टाउन हाल बेमेतरा वार्षिक सम्मेलन आयोजन सम्पन्न इस कार्यक्रम मे मुख्यअतिथि के रूप मे युवा ऊर्जावान बेमेतरा के विधायक माननीय दीपेश साहू जी के द्वारा बेमेतरा जिला निषाद समाज बेमेतरा को जिला सामाजिक भवन के लिए 20.00 लाख रु की घोषणा किया और विधायक माननीय दीपेश साहू ने अपने निषाद समाज से आशीर्वाद माँगा और अनेक गाँवो मे सामाजिक भवन जहाँ जहाँ आवश्यक मांग है उसे पूर्ण करने का प्रयास करूंगा मुझे आज जो स्थान मिला है उसमे निषाद समाज का विशेष योगदान अति विशिष्ट अतिथि माननीय कुंवर सिंह जी निषाद प्रदेश अध्यक्ष निषाद समाज एवं लोकप्रिय विधायक गुंडरदेही के द्वारा समाज की गौरवशाली परम्परा को बताया तथा सम्पूर्ण भारत वर्ष मे 20 करोड़ से भी अधिक जनसंख्या है जिसकी विकास मे हम सबको सहायक बनना है,विशिष्ट अतिथि माननीय नेहरू निषाद जी अध्यक्ष अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग छ. ग. शासन ने वर्तमान सरकार केंद्र की हो या राज्य की भारतीय संस्कृति परम्परा के उत्थान हेतू कार्य किये जा रहे है चाहे वह उज्जैन का महाकाल मंदिर मे कारिडोर निर्माण हो, काशी विश्वनाथ मंदिर कारिडोर निर्माण हो, आज भारत एक चौथी अर्थव्यवस्था से तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर आगे बड़ रही है जिसमे सम्पूर्ण भारत के मछुवारों का विशेष योगदान है एवं माननीय भारत मटियारा अध्यक्ष मछुवा कल्याण बोर्ड छ. ग. शासन ने समाज को शिक्षा और रोजगार पर बल देते हुए संगठित होकर रहने की सिख दिया जिससे समाज की दशा और दिशा तय होता है। प्रमुख रूप से माननीय विजय सिन्हा जी अध्यक्ष नगर पालिका बेमेतरा, माननीय राजू साहू जी पार्षद वार्ड न 05 बेमेतरा, पार्षद आदरणीय गौरव साहू जी, आदरणीय लक्की साहू जी, आदरणीय विकास तम्बोली जी, आदरणीय आकिब मलकानी जी, अध्यक्षता आदरणीय दिलीप निषाद जी जिलाध्यक्ष निषाद समाज बेमेतरा, मंच संचालन आदरणीय रेवा राम निषाद जी, आदरणीय मनोहर निषाद जी, आदरणीय अशोक निषाद जी, आदरणीय प्रदीप केवर्त जी, आदरणीय टीकू निषाद जी, आदरणीय रामवतार निषाद जी, आदरणीय कमलेश निषाद जी , आदरणीय रोशन दत्ता, कंस राम निषाद, नरेंद्र निषाद, सोहन निषाद, सहित जिला पदाधिकारी गण, क्षेत्रीय पदाधिकारी गण, मातृशक्ति, युवा शक्ति सम्मिलित हुए। बोधी राम निषाद पूर्व प्रदेश महासचिव छ. ग. निषाद समाज द्वारा अपनी उद्बोधन में समाज के समक्ष पंच परिवर्तन (कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण, स्व और नागरिक कर्तव्य) के साथ साथ शिक्षा और स्वरोजगार पर जिला निषाद (केवट) समाज बेमेतरा के अंतिम व्यक्ति तक कैसे पहुंचे अपना सारगर्भित विचार रखे। समाज के समस्त परिक्षेत्र के पदाधिकारियों को भगवा गमशा से सम्मानित किया गया, अतिथियों को श्रीफल , मोमेंटो एवं साल से सम्मानित किया गया, साथ ही बोर्ड परीक्षा मे 80 प्रतिशत से अधिक अंको से उत्तीर्ण छात्र छात्राओं का मैडल, प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया, जिला मे निर्वाचित जनप्रतिनिधि सरपंच, जनपद सदस्य एवं पार्षदो का सम्मान किया गया है, एक जोड़ा सामूहिक आयोजन भी सम्पन्न हुवा जिन्हे समाज गंगा और अतिथियों द्वारा आशीर्वाद प्रदान किया किया जिला बेमेतरा मे निषाद समाज की आबादी दो लाख से भी अधिक है जिनकी जनगणना समाज के द्वारा सप्ताह के अंदर पूर्ण करने पर सहमति बनी।


