
द रामभक्त बेमेतरा – बिनोद कुमार – वार्ड नँ. 18 बाजार पारा जुना कैईहा तालाब पार बेमेतरा गोकुल निवास स्थान पर मासिक छत्तीसगढी काव्य गोष्ठि का आयोजन शनिवार को किया गया, जिसमें रायपुर से विशेष रूप से पहुँचे कवि लेखक डॉ. बेद लाल साहू जी उत्कृष्ट साहित्यकार, नवोदित कवि सौंखी लाल पोर्ते मटका, महेश्वर प्रसाद श्रीवास, नरोत्तम लाल साहू, बिशाल सिंह धुर्वे, मनोज पाटिल मणि, श्रीमति कान्ति प्रभा बँजारे बेमेतरा शामिल रहे, कवियों का गुलाल लगा स्वागत किया गया। माँ सरस्वती वँदना पश्चात् कवियों ने समसामयिक रचनाओं का सस्वर वाचन किया।
उक्त गोष्ठि का सँचालन गीतकार डॉ. गोकुल बँजारे चँदन ने किया।
गोष्ठि के अँत में रायपुर से पधारे कवि व लेखक डॉ. बेद लाल साहू द्वारा राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त सेवा निवृत्त शिक्षक गोकुल चँदन का शाल श्रीफल,डायरी, आदि भेंटकर सम्मानित किया गया। उपस्थित सभी कवियों को गोकुल चँदन कृत छत्तीसगढी काव्य सँग्रह महतारी के ओली नामक पुस्तक की एक एक प्रति भेंट की गई। जलपान पश्चात गोष्ठि समाप्त की गई । इस अवसर पर लक्ष्मेन्द्र, अमीन, अनिरुद्ध, व कु. त्रिशा, नीति, दक्ष उपस्थित रहे।


