Explore

Search

August 4, 2026 6:53 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

बेमेतरा जिला में 15 दिवसीय ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ सफलतापूर्वक संपन्न

बेमेतरा जिला में 15 दिवसीय ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ सफलतापूर्वक संपन्न

द राम भक्त हनुमान(बिनोद नवरंगे)बेमेतरा:-  13 जून 2025/ बेमेतरा जिले में कृषि के सतत् विकास और किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में चलाया गया 15 दिवसीय विकसित कृषि संकल्प अभियान दिनांक 12 जून 2025 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह अभियान 29 मई 2025 से प्रारंभ होकर जिले के चयनित 84 क्लस्टर गांवों में संचालित किया गया। समापन दिवस पर कृषि वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों की टीम ग्राम ठेलका, बेलतरा, बावामोहतरा, बिलई, नेवनारा एवं पिरदा पहुँची और किसानों से प्रत्यक्ष संवाद किया।

 

इस अभियान का उद्देश्य किसानों को खरीफ सीजन के लिए वैज्ञानिक कृषि तकनीकों की जानकारी देना, जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार उर्वरक उपयोग की जागरूकता बढ़ाना, आधुनिक कृषि यंत्रों एवं ड्रोन तकनीक का प्रदर्शन करना तथा फसल बीमा, जल संरक्षण, बीज उपचार एवं फसल चक्र परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन देना रहा।

 

इस व्यापक अभियान के सफल संचालन में कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र, राष्ट्रीय जैविक स्ट्रेस प्रबंधन संस्थान, उद्यानिकी महाविद्यालय, पशुपालन, उद्यानिकी एवं मछली पालन विभाग, साथ ही फसल बीमा क्रियान्वयन संस्था बजाज एलियांस, साजा किसान उत्पादक संगठन, इफको तथा पंचायत विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

अभियान के दौरान कृषि वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों ने 4000 से अधिक किसानों से कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा, तकनीकी प्रदर्शन एवं गोष्ठियों के माध्यम से सीधा संवाद स्थापित किया। किसानों की समस्याओं, नवाचारों और तकनीकी आवश्यकताओं को जानने के साथ ही उनके समाधान पर भी सुझाव दिए गए।

 

कृषि विज्ञान केन्द्र, बेमेतरा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख श्री तोषण कुमार ठाकुर ने बताया कि अभियान में प्राप्त अनुभवों के आधार पर वैज्ञानिकों की टीम द्वारा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली को प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया है, जिसमें किसानों के ज्ञान में अंतर, नीतिगत सुधार के सुझाव तथा अनुसंधान योग्य विषयों की पहचान शामिल है। यह प्रतिवेदन आने वाले समय में खरीफ, रबी एवं ग्रीष्मकालीन फसलों के बेहतर प्रबंधन एवं जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए कृषि अनुसंधान एवं नीति निर्माण में सहायक होगा।

 

अभियान के सफल संचालन में उपसंचालक कृषि श्री मोरध्वज डडसेना के नेतृत्व में कृषि वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार, डॉ. ललित खरबीकर, डॉ. जी. पी. आयम, डॉ. जितेन्द्र जोशी, डॉ. लव कुमार, श्री डोमन सिंह टेकाम, सुश्री मनिषा कश्यप, सुश्री पुष्पांजली पंकज, सहायक संचालक श्री जितेन्द्र ठाकुर तथा डॉ. श्याम लाल साहू, डॉ. हेमंत, डॉ. अभिषेक, डॉ. अनिल शुक्ला, श्री राकेश चतुर्वेदी, श्री देवानंद देवांगन, श्री दिनेश कुमार ध्रुव, श्री व्ही. के. टंडन, श्री सुमन चंद्रवंशी, श्रीमती प्रियंका साहू, श्री सचिन साहू, श्री शिशिर ठाकुर, श्री बुधराम गुलेरी, श्री शिवकुमार डहरे, श्री शिवम सिंह, श्री चितरेन वर्मा, श्री तुकेश निषाद, श्री वेदराम पटेल, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारीगण, एवं प्रगतिशील कृषक श्री रोहित पटेल, श्री खेदूराम बंजारे व श्री मोहित पटेल की सक्रिय भागीदारी रही।

 

इस अभियान के माध्यम से बेमेतरा जिले में वैज्ञानिक एवं समन्वित कृषि के प्रति किसानों की जागरूकता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे आने वाले वर्षों में जिले की कृषि व्यवस्था अधिक समृद्ध, सतत एवं लाभकारी सिद्ध होगी।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india