Explore

Search

August 4, 2026 7:59 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

बेमेतरा में जल शक्ति अभियान की समीक्षा: निदेशक अमित कुमार अग्रवाल ने किया स्थलीय निरीक्षण

 

 

द राम भक्त हनुमान(बिनोद नवरंगे)बेमेतरा:- 13 जून 2025/ – जल संरक्षण और जल प्रबंधन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जल शक्ति अभियान के अंतर्गत भारत सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्रालय के निदेशक (CNO) श्री अमित कुमार अग्रवाल ने 12 जून से बेमेतरा जिले का तीन दिवसीय दौरा किया। उनके साथ वैज्ञानिक श्री सर्वोदय बारीक भी मौजूद थे। इस दौरान श्री अग्रवाल ने जिले में जल संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की।

 

दौरे की शुरुआत जिला जल शक्ति केंद्र में आयोजित अंतर्विभागीय समीक्षा बैठक से हुई, जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारियों ने जल संरक्षण योजनाओं की जानकारी दी। इसके उपरांत श्री अग्रवाल ने खण्डसरा से सिंगपुर तक परकोलेशन टैंक, रामपुर में तालाब गहरीकरण, कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा विकसित ब्लॉक प्लांटेशन, कृषि विभाग द्वारा निर्मित चेकडेम, समुंदवारा ग्राम में अमृत सरोवर तथा खाती और बैहरसरी ग्राम के एनीकट का निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने इन परियोजनाओं की भौगोलिक स्थिति, निर्माण की गुणवत्ता तथा समुदाय के हित में उनकी उपयोगिता पर विशेष ध्यान दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल संसाधनों का दीर्घकालिक संरक्षण सुनिश्चित करने हेतु इन कार्यों की नियमित निगरानी की जाए तथा समुदाय की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाए।

 

श्री अग्रवाल ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा नेकासपुर (नवागढ़) एवं साजा विकासखंड के कार्यों का अवलोकन किया। नल-जल योजना के अंतर्गत ग्रामीण घरों में पानी की आपूर्ति की स्थिति का जायजा लेते हुए उन्होंने स्थानीय महिलाओं से संवाद भी किया। उन्होंने महिलाओं को जल बचत, रेनवाटर हार्वेस्टिंग, रिचार्ज पिट निर्माण एवं वर्षा जल संचयन जैसे उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया।

निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता एवं जल शक्ति अभियान के नोडल अधिकारी श्री चंद्रशेखर शिवहरे, पीएचई विभाग के श्री जगदीश कुमार गोड़ सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। श्री अग्रवाल ने बेमेतरा जिले में जल संरक्षण के क्षेत्र में हो रहे कार्यों की प्रशंसा की एवं इन प्रयासों को और अधिक प्रभावशाली बनाने हेतु विभागीय समन्वय को मजबूत करने की बात कही।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india