Explore

Search

August 4, 2026 6:49 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

मिडिल स्कूल भोथीडीह में हुआ समर कैंप का आयोजन

मिडिल स्कूल भोथीडीह में हुआ समर कैंप का आयोजन

 

 

द रामभक्त बेमेतरा – शास. पूर्व माध्य. शाला भोथीडीह में समर कैंप का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें बच्चों को चित्रकला, नृत्यकला, ग्राफ की सहायता से मानचित्र बनाना, लेखनी सुधार ,कविता,कहानी लेखन, समाचार वाचन करना सीखाया गया । ग्राम भोथीडीह के लोककलाकार गीतकार व गायक ललित जानसन ने विद्यालय के बच्चों को छत्तीसगढ़ी लोकगाथा,लोकगीत तथा छत्तीसगढ़ी वाद्य यंत्रों के बारे में विस्तार से समझाया व यह भी बताया कि लोकसंगीत के क्षेत्र में भी हम अपना भविष्य बना सकते हैं । प्रति दिवस बच्चों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी विद्यालय द्वारा किया गया। गांव के सरपंच ने कहा कि इस तरह का आयोजन भविष्य में भी होता रहे इसके लिए ग्राम पंचायत भविष्य में भौतिक संसाधनों की व्यवस्था भी करेगा। पांच दिवसीय समर कैंप के समापन अवसर पर गांव के सरपंच चंद्रिका मानकचंद,शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष कुमदास, उपसरपंच,पंच व प्रभारी शिक्षक अमीन कुमार बंजारे उपस्थित रहे ।

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india