Explore

Search

August 4, 2026 6:53 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

तेज रफ्तार का कहर, इकोस्पोर्ट कार ने छीनी दो लोग की जान, तेज रफ़्तार की टक्कर से दो की मौत कार चालक ने मौके से हुई फरार

तेज रफ्तार का कहर, इकोस्पोर्ट कार ने छीनी दो लोग की जान, तेज रफ़्तार की टक्कर से दो की मौत कार चालक ने मौके से हुई फरार

 

बेमेतरा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मुरकुटा के पास चकला-कुंडा मोड़ पर सोमवार की शाम एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों व्यक्तियों की मौत हो गई।

 

मिली जानकारी के अनुसार, प्रदीप यादव (20 वर्ष) पिता सुधराम यादव और छन्नू ध्रुव (लगभग 40 वर्ष) पिता मंगला ध्रुव, दोनों ग्राम चारगवा निवासी थे। वे बाइक से नवागढ़ की ओर जा रहे थे। उसी दौरान नवागढ़ की ओर से आ रही तेज रफ्तार इकोस्पोर्ट कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

 

इस हादसे में प्रदीप यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छन्नू ध्रुव गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को 108 एंबुलेंस की सहायता से नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

 

घटना के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कार व चालक की तलाश जारी है।

 

गांव में इस हादसे के बाद शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india