Explore

Search

August 4, 2026 6:49 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

भारतीय जनता पार्टी द्वारा तीन मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति विधायक दीपेश साहू ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को दी शुभकामनाएँ

 

 

भारतीय जनता पार्टी द्वारा तीन मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति

विधायक दीपेश साहू ने नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को दी शुभकामनाएँ

 

भारतीय जनता पार्टी ने बेमेतरा जिले के तीन मंडलों—शहर मंडल बेमेतरा, सरदा ग्रामीण मंडल, तथा देवरबीजा ग्रामीण मंडल—में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है। पार्टी जिलाध्यक्ष  अजय साहू द्वारा जारी आदेश के अनुसार:

युगल देवांगन को शहर मंडल बेमेतरा का अध्यक्ष

देवेन्द्र वर्मा को सरदा मंडल का अध्यक्ष

सेवा राम साहू को देवरबीजा मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

 

विधायक  दीपेश साहू ने दी बधाई एवं शुभकामनायें

 

नवनियुक्त अध्यक्षों को बधाई देते हुए बेमेतरा विधायक  दीपेश साहू ने कहा: भारतीय जनता पार्टी ने योग्य और कर्मठ कार्यकर्ताओं को मंडल अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि युगल देवांगन, देवेन्द्र वर्मा और सेवा राम साहू अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाने में पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। संगठन की मजबूती ही सुशासन की आधारशिला है। मैं तीनों अध्यक्षों को उज्जवल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ।”

 

नियुक्ति के पश्चात तीनों नवचयनित मंडल अध्यक्षों ने विधायक निवास पहुँचकर  दीपेश साहू से भेंट की और अपनी नियुक्ति पर आभार प्रकट किया।

 

शहर मंडल अध्यक्ष बेमेतरा युगल देवांगन ने कहा मैं संगठन के प्रति आभार व्यक्त करता हूँ और संकल्प लेता हूँ कि पार्टी की नीति व नेतृत्व को और अधिक मजबूती के साथ शहर के प्रत्येक कार्यकर्ता तक पहुँचाऊँगा l

 

सरदा मंडल अध्यक्ष देवेन्द्र वर्माने कहा “यह दायित्व मेरे लिए गर्व का विषय है। मैं बूथ स्तर पर संगठन को सशक्त बनाने हेतु पूरी लगन और मेहनत से काम करूँगा।”

 

देवरबीजा मंडल अध्यक्ष ने सेवा राम साहू ने कहा मैं विधायक दीपेश साहू एवं संगठन का धन्यवाद करता हूँ। हम सब मिलकर कार्यकर्ताओं के साथ एकजुट होकर संगठन को और ऊँचाइयों तक ले जाएँगे।”

 

इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष राजू देवांगन, पार्षद गौरव साहू, सोसायटी अध्यक्ष बिशन साहू, भानू राम साहू, रेवा राम निषाद, छत्रपाल साहू, राकेश वर्मा, दोहाई लाल वर्मा, राजीव तंबोली, नरेश साहू, अमृका निर्मलकर, संदीप यादव, पप्पू देवांगन, गोलू साहू, सियाराम सिन्हा, दीना साहू, रवि गुप्ता, प्रकाश साहू समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india