Explore

Search

August 4, 2026 6:49 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

*विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में “वृक्ष लगाओ, हरियाली लाओ” कार्यक्रम का आयोजन

*विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले में “वृक्ष लगाओ, हरियाली लाओ” कार्यक्रम का आयोजन

 

*बेमेतरा 7 जून 2025/- विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज जिला बेमेतरा के महिला सशक्तिकरण केन्द्र (हब) ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के अंतर्गत “वृक्ष लगाओ, हरियाली लाओ” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्रों और परियोजनाओं में पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

*जिले के ग्राम कोबिया वार्ड क्रमांक 08/09 में तालाब के मेड पर महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम द्वारा बरगद के 20 पौधे रोपे गए। इस अवसर पर विश्व पर्यावरण दिवस 2025 के थीम “प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना” पर विशेष संदेश दिया गया।

*साथ ही जिले के समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्रों और सुपोषित ग्राम पंचायतों में आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण करने सिक्किम से आए अधिकारी द्वारा भी पौधरोपण किया गया। इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग के समस्त अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे ।

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india