अंशकालिन स्कूल सफाई कर्मचारी संघ का एक दिवसीय हड़ताल…
द राम भक्त बेमेतरा – छत्तीसगढ़ की सरकारी स्कूलों में पिछले 15 वर्षों से 43301 अंशकालिन स्कूल सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं जो स्कूलों में केवल 2 घंटे काम करना निर्धारित परंतु अधिकांश स्कूलों में भृत्य, चपरासी नहीं होने के कारण पूरा दिन स्कूलों में काम करना पड़ता है। काम के एवज केवल प्रतिमाह 3000 से 3400 मानदेय भुगतान किया जाता है। इस महंगाई भरे दौर में इतने कम रुपए में अपने परिवार का भरण पोषण नहीं कर पाते हैं कर्ज लेकर जीवन यापन करना पड़ता है। इसलिए हमारी स्थिति अत्यंत दयनीय हो चुकी है।युक्ति युक्तकरण के तहत एक शाला को दूसरे शाला में समायोजन किया जा रहा है ऐसी स्थिति में स्कूल सफाई कर्मचारी बेरोजगार हो जाएंगे। स्कूलों में 15 वर्ष सेवा देने के पश्चात आज अधिकांश कर्मचारियों का उम्र 40 से 50 वर्ष हो चुका है सरकारी नौकरी के लिए फॉर्म भरने की उम्र भी पार हो चुकी है। ऐसी स्थिति में रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न होगी। राज्य की साय सरकार से गुहार लगाते हुए अपनी मांग और फरियाद रखी.अब देखने वाली बात यह है की सरकार अंशकालिक सफाई कर्मचारी संघ की मांगों पर कितना अमल कर रहे हैं।
*एक विशेष रूप से जानकारी भी दी*
दिनांक 10/06/2025 को रायपुर तुता धरना स्थल में एकदिवसीय धरना व ध्यान आकर्षण रैली किया जायेगा। तथा मांग पूरा नहीं होने की स्थिति में 15/06/2025 से अनिश्चीतकालीन हड़ताल करने की बात कही।


