Explore

Search

August 4, 2026 6:55 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

सरकारी स्कूल में चोरी जांच में जुटी पुलिस….

सरकारी स्कूल में चोरी जांच में जुटी पुलिस….

 

 

 

द राम भक्त भिलाई- दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र के डुंडेरा स्थित सरकारी स्कूल में चोरी का मामला सामने आया है। सरकारी स्कूल में प्रधान पाठक के ऑफिस में चोरी हुई है। यहां से चोरों ने टीवी, लैपटॉप व अन्य सामग्री चुरा ली। इस मामले में उतई पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 305-BNS, 331 (4)-BNS तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है।

 

उतई पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शासकीय प्राथमिक शाला डुण्डेरा की प्रधान पाठिका उर्वशी शर्मा बताया कि 29 मई की सुबह अपने स्टाफ के साथ स्कूल पहुंची तो देखा कि स्टोर रूम का दरवाजा का ताला टूटा हुआ था। अंदर प्रधान पाठक के कक्ष में रखा स्मार्ट टीवी, डेल कंपनी का लेपटाप, स्टाफ रूम में रखे इंडक्शन बजाज कंपनी का एवं स्टोर रूम में रखे स्वछता सामाग्री किसी ने चुरा ली। 28 व 29 मई की रात को अज्ञात चोर ने सामान चुराया है। कुल 60 हजार रुपए का सामान चोरी किया गया। इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india