Explore

Search

August 4, 2026 6:10 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

सनातन के उदय के साक्षी बन रहे हैं आज के भाग्यशाली हिंदू – संतोष गोलछा*

विश्व हिंदू परिषद,दुर्गावाहिनी प्रशिक्षण वर्ग धमतरी का निरीक्षण करने पहुंचे, विहिप के प्रांत अध्यक्ष संतोष गोलछा जी*

 

*सनातन के उदय के साक्षी बन रहे हैं आज के भाग्यशाली हिंदू – संतोष गोलछा*

 

द राम भक्त – धमतरी – विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल दुर्गावाहिनी धमतरी द्वारा जिले में हिंदू जागरण और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का निरंतर कार्य किया जा रहा है। जिससे प्रभावित होकर प्रांतीय आधिकारियों द्वारा इस वर्ष दुर्गावाहिनी की प्रांतीय प्रशिक्षण वर्ग धमतरी में आयोजित करने का निर्णय लिया गया और साथ ही यह विश्वास जताया गया कि एक शानदार प्रशिक्षण धमतरी में किया जाए। धमतरी जिले के कार्यकर्ताओं ने इस विश्वास को मजबूती प्रदान करने हेतु प्रशिक्षण के लिए लगातार मेहनत किया और दुर्गावाहिनी की जिला संयोजिका भूमिका कोर्राम जी के साथ विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मिलकर एक सफल आयोजन किया है 22 मई से 29 मई 2025 तक सतत् या प्रशिक्षण वर्ग जारी है। पूरे भारत में एक बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए। धमतरी जिले की विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल दुर्गावाहिनी के कार्यकर्ताओं ने 300 से ज्यादा दुर्गावाहिनी की बहनों को संगठित करने का सफलता प्राप्त की।

 

जिले में चलने वाले इस प्रशिक्षण वर्ग में प्रांत के अध्यक्ष श्री संतोष गोलछा जी प्रशिक्षण का निरीक्षण करने और बौद्धिक ज्ञान प्रदान करने पहुंचे । श्री गोलछा जी ने सात दिनों तक प्रशिक्षण प्राप्त पहुंचे 300 से ज्यादा बहनों से मुलाकात किया और प्रशिक्षण के गुणवत्ता और व्यवस्था को दिखकर बहुत प्रभावित हुए । श्री गोलछा ने बताया कि आज कि पीढ़ी सनातन धर्म के उदय का साक्षी बन रहे हैं जिन्होंने सनातन के उदय को अपने आंखों से देखा है , और सनातन संस्कृति को स्थापित होते अनुभव किया है। श्री गोलछा जी ने विश्व हिंदू परिषद धमतरी के जिलामंत्री रामचंद देवांगन को सफल प्रशिक्षण आयोजित करने के लिए विशेष बधाई दी।

साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोगी रहे, विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष श्री यशवंत साहू जी, जिला सह मंत्री श्री दीपक सोनी जी, जिला संयोजक श्री रवि कुमार जी, जिला संयोजिका दुर्गावाहिनी श्रीमति भूमिका कोर्राम जी जिला सह संयोजक तुषार साहू जी जिला धर्म प्रसार प्रमुख श्री दक्षिणेंद्र गिरी जी गिरी, पूर्व जिला सह मंत्री श्री रंजीत साहू जी, विधि प्रमुख श्री लक्ष्मीकांत द्विवेदी जी , प्रखंड संयोजिका,कविता कुर्रे जी, प्रखंड मंत्री श्री मिथलेश साहू जी प्रखंड अध्यक्ष श्री लक्की साहू जी, प्रखंड मंत्री श्री दिलीप साहू जी, योगेंद्र साहू जी, इंद्र कुमार निखिल जी, कुंज बिहारी साहू जी के साथ सभी कार्यकर्ता को प्रशिक्षण के सफलता के लिए सादर साधु वाद ज्ञापित किया।

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india