Explore

Search

August 4, 2026 11:28 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

नवागढ़ थाना प्रभारी ने बढ़ाया बेमेतरा पुलिस मान…

  1. नवागढ़ थाना प्रभारी ने बढ़ाया बेमेतरा पुलिस मान…

नवागढ़ पुलिस की सक्रियता से फरार आरोपी देवेंद्र यादव को किया गिरफ्तार…

• अपने ही गांव में छिपकर बैठा था आरोपी, दबिश देकर पकड़ा गया

• आरोपी पर गंभीर अपराध – दुष्कर्म का आरोप, एसएसपी बेमेतरा ने की थी इनाम की घोषणा

• गिरफ्तारी में नवागढ़ व चंदनू थाने के 5 पुलिसकर्मियों की सराहनीय भूमिका

 

बेमेतरा – थाना थान खम्हरिया पुलिस को चकमा देकर फरार दुष्कर्म के आरोपी देवेंद्र यादव को नवागढ़ पुलिस ने उसके ही गांव देवरी (थाना चंदनू) से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था, जिसके बाद जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित थाना प्रभारी और पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था। साथ ही आरोपी की गिरफ्तारी पर 5,000 रुपये के इनाम की घोषणा भी की गई थी। गोपनीय सूचना के आधार पर नवागढ़ थाना पुलिस ने शनिवार की देर रात गांव में दबिश दी, जहां आरोपी छिपा हुआ मिला। टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया। गिरफ्तारी की इस कार्रवाई में नवागढ़ थाना प्रभारी अलीलचंद की सकृयता तथा सुझ बुझ तथा प्रधान आरक्षक अजय बंजारे, प्रधान आरक्षक गोपाल ध्रुव, आरक्षक भूपेंद्र चंद्रवंशी, आरक्षक राहुल दुबे और थाना चंदनू के आरक्षक हीरालाल साहू की विशेष भूमिका रही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम की तत्परता और सजगता की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस अभिरक्षा से किसी भी आरोपी का फरार होना बेहद गंभीर मामला है और इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरोपी के खिलाफ पूर्व में दर्ज मामलों के अतिरिक्त अब फरारी को लेकर भी पृथक से अपराध पंजीबद्ध किया गया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया जारी है।

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india