Explore

Search

November 6, 2026 11:34 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

‘हथियार छोड़ मुख्यधारा में हो जाइए शामिल, मारे जाने पर कोई नहीं होता खुश’, नक्सलियों से अमित शाह की खास अपील

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
Image Source : X/AMITSHAH
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में आयोजित ‘बस्तर पंडुम’ कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हिस्सा लिया। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सलियों से खास अपील की है। अमित शाह ने कहा, ‘मैं नक्सलियों से हथियार डालकर मुख्यधारा में शामिल होने का आग्रह करता हूं। उनके मारे जाने पर कोई खुश नहीं होता है।’ 

नक्सलमुक्त हो रहा बस्तर- शाह

अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार में बस्तर नक्सलमुक्त हो रहा है। विकास का स्वर्णिम कालखंड को देख रहा है। ऐसे में नक्सलवाद को पूरी तरह खत्म करने का सफाया चल रहा है। नक्सली बस्तर के आदिवासियों का विकास नहीं रोक सकते हैं। उन्हें विकास यात्रा का हिस्सा बनना होगा

‘जिला निर्माण समिति’ का गठन

वहीं, दूसरी ओर हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार ने नक्सल प्रभावित सुकमा, बीजापुर और नारायणपुर जिलों में निर्माण कार्यों में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए ‘जिला निर्माण समिति’ के गठन की स्वीकृति दी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि भ्रष्टाचार को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जनता के पैसे से होने वाले विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। 

अधिकारियों ने जारी किया आदेश

अधिकारियों के अनुसार सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला निर्माण समिति के गठन के संबंध में आदेश जारी किया है। यह समिति निर्माण कार्यों के बेहतर क्रियान्वयन, निगरानी और मूल्यांकन के लिए गठित की गई है। अधिकारियों के मुताबिक, समिति के अध्यक्ष जिलाधिकारी होंगे। जिले के पुलिस अधीक्षक, सीईओ जिला पंचायत, डीएफओ, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री, जिला कोषालय अधिकारी तथा संबंधित कार्य के जिला प्रमुख अधिकारी समिति के सदस्य रहेंगे।

Source link

The Ram Bhakt
Author: The Ram Bhakt

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india