Explore

Search

November 20, 2026 12:07 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

एक ही समय बनी दो सीसी सड़कें, एक मजबूत तो दूसरी जर्जर कैसे? लाखों के मुरमीकरण पर सवाल, ढारा पंचायत में जांच का इंतजार!

एक ही समय बनी दो सीसी सड़कें, एक मजबूत तो दूसरी जर्जर कैसे? लाखों के मुरमीकरण पर सवाल, ढारा पंचायत में जांच का इंतजार!

वार्ड क्रमांक 3 और 4 की सड़कों की गुणवत्ता में कथित अंतर ने खोली निर्माण कार्यों की पोल? जर्जर बताई जा रही सीसी सड़क पर लाखों के मुरमीकरण की चर्चा, शिकायतकर्ता विजय अनंत ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग।

 

न्यूज़ स्टोरी दृष्टि | विशेष रिपोर्ट, बेमेतरा।

 

बेमेतरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत ढारा में सड़क निर्माण और सरकारी राशि के उपयोग को लेकर सवाल गहराते जा रहे हैं। वार्ड क्रमांक 3 और 4 में एक ही समय के आसपास बनी दो सीसी सड़कों में से एक आज भी मजबूत और अच्छी स्थिति में बताई जा रही है, जबकि दूसरी सड़क को वर्तमान सरपंच द्वारा जर्जर बताकर लाखों रुपये के मुरमीकरण की बात सामने आ रही है।

 

अब सवाल है कि जब दोनों सड़कें एक ही समय बनी थीं, तो एक की गुणवत्ता बरकरार और दूसरी इतनी जर्जर कैसे हो गई? क्या निर्माण के दौरान गुणवत्ता में अंतर था, या रखरखाव में लापरवाही बरती गई? और यदि सड़क जर्जर थी, तो उसकी तकनीकी जांच और मुरमीकरण की स्वीकृति किस आधार पर दी गई?

 

शिकायतकर्ता विजय अनंत द्वारा उठाए गए इस मामले में सीसी सड़क के ऊपर मुरमीकरण के नाम पर राशि आहरण के आरोप भी जांच के दायरे में हैं। पूरा सच तो निष्पक्ष तकनीकी जांच, निर्माण अभिलेखों, माप पुस्तिका और भुगतान दस्तावेजों की पड़ताल के बाद ही सामने आएगा।

 

लेकिन सवाल सिर्फ एक सड़क का नहीं, गांव के विकास और सरकारी धन की जवाबदेही का है। कुछ लोगों की कथित लापरवाही या अनियमितता के कारण यदि विकास कार्य सवालों में घिरते हैं, तो उसका दाग सरकार और जनप्रतिनिधियों की छवि पर भी पड़ता है।

 

आखिर ढारा की सड़क की सच्चाई क्या है? एक सड़क मजबूत और दूसरी जर्जर क्यों? मुरमीकरण के नाम पर लाखों का खर्च जरूरी था या नहीं? और यदि कहीं गड़बड़ी हुई है, तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई कब होगी?

 

अब ग्रामीणों को आश्वासन नहीं, निष्पक्ष जांच और स्पष्ट जवाब चाहिए।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india