Explore

Search

November 20, 2026 11:52 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर बोइरकछरा में कार्यक्रम, आदिवासी समाज के गौरव और संघर्ष को किया गया याद

भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर बोइरकछरा में कार्यक्रम, आदिवासी समाज के गौरव और संघर्ष को किया गया याद

मंत्री दयालदास बघेल की उपस्थिति में मनाई गई बिरसा मुंडा जयंती, 200 से अधिक ग्रामीणों ने ग्रहण की भाजपा की सदस्यता

नवागढ़। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायत बोइरकछरा में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महान आदिवासी जननायक भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, बलिदान और समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम में प्रदेश के मंत्री दयालदास बघेल शामिल हुए। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ संघर्ष कर आदिवासी समाज के अधिकारों, स्वाभिमान और संस्कृति की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनका संघर्ष और बलिदान आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन हमें अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और समाज की एकता के लिए कार्य करने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक सहभागिता और संगठनात्मक गतिविधियों के तहत 200 से अधिक ग्रामीणों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मंत्री दयालदास बघेल ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा की भावना से कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, युवा, बुजुर्ग, भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती का यह आयोजन आदिवासी गौरव, सामाजिक एकता और उनके ऐतिहासिक योगदान को याद करने का अवसर बना।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india