जिला-बेमेतरा, थाना दाढ़ी पुलिस टीम को स्थायी वारंट को तामील करने में मिली सफलता।

*• लंबे समय से फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी पुलिस के गिरफ्त में।*
———————————-
*बेमेतरा, 17 नवंबर 2026 :-* पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा, डीएसपी श्रीमती शशिकला उईके के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा स्थायी वारंटियों को पकड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं।
*इसी क्रम में* थाना दाढ़ी पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय द्वारा जारी एक स्थायी वारंट में धारा 138 NIA के प्रकरण में फरार चल रहे एक स्थायी वारंटी ओम नारायण साहू पिता बिसाहू राम साहू उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम भंवरदाह थाना दाढ़ी जिला बेमेतरा को पकड़ा गया। जिसे माननीय न्यायालय में एक स्थाई वारंट तामील कर प्रस्तुत किया गया।
*इस संपूर्ण कार्रवाई में* थाना प्रभारी दाढ़ी प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुरज प्रकाश, सहायक उप निरीक्षक रामकुमार दिवाकर, प्रधान आरक्षक सखाराम टंडन, पंकज सिंह, आरक्षक रोहित धुर्वे, संजय चंद्राकर, रतन श्रीवास सहित थाना दाढ़ी के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।


