Explore

Search

November 20, 2026 12:06 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

बाल दिवस पर शक्ति वाला वेलफेयर फाउंडेशन की सराहनीय पहल, बच्चों को खेल सामग्री एवं बिस्किट किए भेंट

बाल दिवस पर शक्ति वाला वेलफेयर फाउंडेशन की सराहनीय पहल, बच्चों को खेल सामग्री एवं बिस्किट किए भेंट

14 नवंबर 2026। बाल दिवस के अवसर पर शक्ति वाला वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा बच्चों के उत्साहवर्धन एवं मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए खेल सामग्री और बिस्किट का वितरण किया गया। संस्था की संस्थापिका एवं प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता ठाकुर के नेतृत्व में यह सराहनीय पहल की गई।

इस अवसर पर संस्था की सदस्य झरना प्रधान, श्रीमती सुनीता सेन, श्री महेश आयंगार, श्री अभिषेक ठाकुर एवं श्री योगेश मंडलवार की उपस्थिति एवं सहयोग से बच्चों को विभिन्न प्रकार की खेल सामग्री उपहार स्वरूप भेंट की गई।

वितरित सामग्री में बैट की 2 किट, टेनिस बॉल 6 नग, स्टंप के 2 सेट, शतरंज 5 नग, लूडो 5 नग, चाइनीज चेकर 2 पीस, फ्लाइंग डिस्क 5 नग, हुला हूप 2 पीस, बैडमिंटन 4 पीस, शटलकॉक 6 नग, एक बड़ा कैरम बोर्ड तथा 100 पैकेट बिस्किट शामिल हैं।

संस्था का उद्देश्य बच्चों के बीच खेल भावना, आपसी सहयोग, मनोरंजन एवं शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। बाल दिवस के अवसर पर मिली खेल सामग्री से बच्चों में उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर संस्था की संस्थापिका एवं प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता ठाकुर ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था भविष्य में भी अपने सभी सदस्यों के सहयोग से इसी तरह सामाजिक एवं जनहित के कार्य करती रहेगी।

शक्ति वाला वेलफेयर फाउंडेशन ने इस पहल के माध्यम से संदेश दिया कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य और सर्वांगीण विकास के लिए समाज की सहभागिता बेहद जरूरी है।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india