Explore

Search

November 20, 2026 11:44 am

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

जिला बेमेतरा, थाना चंदनू पुलिस टीम की कार्यवाही।

 

 जिला बेमेतरा, थाना चंदनू पुलिस टीम की कार्यवाही।

*• अवैध शराब का एक प्रकरण दर्ज कर आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर किया गया प्रस्तुत।*

 

*• आबकारी एक्ट के तहत 32 पौवा देशी मशाला शराब (5,760ml), नगदी रकम, कुल जुमला कीमती करीब 3,500/- रूपये, सहित एक आरोपी गिरफ्तार।*

———————————–

*बेमेतरा, 16 नवंबर 2026 :-* पुलिस अधीक्षक श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा सहित अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में लिप्त अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना चंदनू पुलिस टीम ने आबकारी एक्ट के 01 प्रकरण में 01 आरोपी रामस्नेही बांधे ऊर्फ मोजू पिता जादो बांधे उम्र 40 वर्ष, निवासी रवेली थाना चंदनू, जिला बेमेतरा के कब्जे से 32 पौवा देशी मसाला शराब (5,760ml), कीमती करीबन 3,200/रुपए, बिक्री नगदी रकम 300/- रूपये, जुमला कीमती करीब 3,500/- रूपये को जप्त कर धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।

 

*15 नवंबर 2026 को* थाना चंदनू पुलिस टीम को जरिये मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम भदराली रास्ता रवेली भाठा में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब रखकर धनलाभ अर्जित करने लोगों को शराब बिक्री कर रहा है कि सूचना के अधार पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंच कर आरोपी रामस्नेही बांधे ऊर्फ मोजू को अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया। आरोपी रामस्नेही बांधे ऊर्फ मोजू से पुछताछ करने पर पता चला कि उक्त 32 पौवा शोले देशी मसाला शराब को बिक्री करने हेतु एक व्यक्ति के द्वारा लाकर देना बताया।

 

*जिसमें थाना चंदनू में* 01 प्रकरण में 02 आरोपी रामस्नेही बांधे ऊर्फ मोजू पिता जादो बांधे उम्र 40 वर्ष, निवासी रवेली थाना चंदनू, जिला बेमेतरा एवं 01 अन्य व्यक्ति के विरूद्ध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहतअपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। आरोपी रामस्नेही बांधे ऊर्फ मोजू के कब्जे से 32 पौवा देशी मसाला शराब (5,760ml), कीमती करीबन 3,200/- रुपए, बिक्री नगदी रकम 300/- रूपये, जुमला कीमती करीब 3,500/- रूपये को जप्त किया गया हैं। आरोपी रामस्नेही बांधे ऊर्फ मोजू को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।

 

*इस संपूर्ण कार्रवाई में* निरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी, थाना प्रभारी चंदनू प्रशिक्षु उप निरीक्षक सुरेश चौहान, प्रधान आरक्षक विक्रम सिंह, आरक्षक भीखम ठाकुर, सुनील साहू, भुषण राजपूत सहित थाना चंदनू के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india