चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन उषा अर्घ्य के साथ हुवा।

* छठ महापर्व आयोजन समिति महादेवघाट, रायपुर के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने समिति के सभी सदस्यों का छठ पूजा-2026 के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए बधाई दी है ।
रायपुर, नवंबर 16, 2026: चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन आज सोमवार सुबह को उषा अर्घ्य के साथ हुवा। छठ व्रती ने चार दिवसीय छठ महापर्व के अंतिम दिन आज सोमवार सुबह को खारुन नदी के महादेव घाट पर उगते हुवे सूर्य को अर्घ्य दिया । बड़ी संख्या में श्रदालु महादेव घाट पहुंचे और उगते हुवे सूर्य की पूजा-अर्चना किया । छठ व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला व्रत तोडा।
छठ महापर्व आयोजन समिति महादेवघाट, रायपुर के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन आज सोमवार सुबह को उषा अर्घ्य के साथ हुवा। छठ महापर्व आयोजन समिति महादेवघाट, रायपुर के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने समिति के सभी सदस्यों का छठ पूजा-2026 के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए बधाई दी है ।
श्रद्धालुओं ने रातभर सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुफ्त उठाया ।
अंतर्राष्ट्रीय लोक गायिका गायत्री यादव (लखनऊ), लोक गायक मुकुल सिंह और लोक गायिका इशरत जहाँ केडिया (मुंबई) के द्वारा रविवार को रातभर महादेव घाट पर छठ गीतों के प्रस्तुति दी गयी । लोकधारा के मशहूर छत्तीसगढ़ी कलाकार तिलक राजा साहू और केशरी साहू के द्वारा छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गयी । प्रयागराज की सोनाली तरुण चोपड़ा एवं टीम के कलाकारों के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नृत्य नाटिका एवं झांकी की प्रस्तुति दी गयी । अतिथियों का समिति के पदाधिकारियों के द्वारा स्वागत किया गया ।
इस अवसर पर आयोजन प्रमुख राजेश कुमार सिंह, संरक्षक रविंद्र सिंह, परमानन्द सिंह, शशि सिंह, उप प्रमुख कन्हैया सिंह, सन्तोष सिंह, प्रचार-प्रसार सचिव ब्रजेश सिंह, सह सचिव राकेश सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील सिंह, रवींद्र सिंह, मुक्तिनाथ पांडे, रामकुमार सिंह, सत्येन्द्र सिंह गौतम, अजय शर्मा, वेद नारायण सिंह कुशवाहा, जयंत सिंह, जय प्रकाश सिंह, अनिल सिंह, संजीव सिंह, रामविलास सिंह, सन्तोष सिंह, सरोज सिंह, मनोज सिंह, संजय सिंह, मदनलाल विश्वकर्मा एवं अन्य सदस्यों छठ पूजा को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया ।
****
आयोजन प्रमुख राजेश कुमार सिंह, उप प्रमुख कन्हैया सिंह, सन्तोष सिंह, प्रचार-प्रसार सचिव ब्रजेश सिंह और सह सचिव राकेश सिंह


