Explore

Search

November 20, 2026 12:06 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

किसानों के सम्मान और समृद्धि का संकल्प, छिरहा उपार्जन केंद्र में धान खरीदी का शुभारंभ

किसानों के सम्मान और समृद्धि का संकल्प, छिरहा उपार्जन केंद्र में धान खरीदी का शुभारंभ

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू, किसानों के चेहरे पर दिखी उम्मीद की मुस्कान; जनप्रतिनिधियों, मालगुजारों और ग्रामीणों की मौजूदगी में हुआ खरीदी सत्र 2026-27 का आगाज

 

छिरहा। छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी धान खरीदी व्यवस्था के तहत सेवा सहकारी समिति मर्यादित छिरहा, पंजीयन क्रमांक 1311, शाखा प्रतापपुर के उपार्जन केंद्र छिरहा में रविवार, 15 नवंबर 2026 को खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया।

 

इस अवसर पर गांव में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम में ग्राम सरपंच श्री मृत्युंजय सिंह ठाकुर, सचिव श्री प्रदेश पटेल, ग्राम के मालगुजार दाऊ उजागर सिंह भुवाल, दाऊ राजकुमार सिंह बघेल, श्री अरविंदाक्ष सिंह ठाकुर, श्री संजय पटेल, श्री सोनू बाजपेयी, श्री रामकमल साहू, श्री इन्दरुराम साहू, श्री मेघूराम जायसवाल, श्री बहलराम जायसवाल, श्री रमेश जायसवाल, श्री रामेश्वर जायसवाल, श्री देवेंद्र सिंह ठाकुर, कृषक श्री चंद्रशेखर गायकवाड़ सहित समिति प्रबंधक श्री योगेश पटेल, समिति के समस्त कर्मचारी, हमाल एवं आश्रित ग्रामों से पहुंचे कृषकगण उपस्थित रहे।

 

किसानों की मेहनत को सम्मान देने की पहल

 

छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है और यहां की अर्थव्यवस्था में किसानों का महत्वपूर्ण योगदान है। राज्य सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने, कृषि को प्रोत्साहन देने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

 

धान खरीदी का शुभारंभ केवल उपज बेचने की प्रक्रिया की शुरुआत नहीं, बल्कि खेतों में किसानों के पसीने, मेहनत और उम्मीदों को सम्मान देने का अवसर भी है। अब किसानों को उम्मीद है कि खरीदी केंद्र में पारदर्शी व्यवस्था, सुचारु तौल, समय पर भुगतान और आवश्यक सुविधाओं के साथ पूरी प्रक्रिया संपन्न होगी।

 

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों एवं कृषकों ने खरीदी सत्र के सफल संचालन की कामना की। समिति प्रबंधन ने भी सभी किसानों के सहयोग से धान खरीदी कार्य को व्यवस्थित ढंग से संचालित करने की बात कही।

 

किसान खुशहाल तो गांव और प्रदेश खुशहाल — यही धान खरीदी व्यवस्था का मूल उद्देश्य है।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india