Explore

Search

November 20, 2026 12:00 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

देशभर में 52 लाख शादियों से ₹7.50 लाख करोड़ और छत्तीसगढ़ में 1.30 से 1.50 लाख शादियों से ₹18 से ₹20 हजार करोड़ के कारोबार का अनुमान – कैट

 

देशभर में 52 लाख शादियों से ₹7.50 लाख करोड़ और छत्तीसगढ़ में 1.30 से 1.50 लाख शादियों से ₹18 से ₹20 हजार करोड़ के कारोबार का अनुमान – कैट

*25 दिनों के विवाह सीजन में देश के साथ-साथ प्रदेश में भी व्यापार, बाजार और सेवा क्षेत्र में आएगी बड़ी तेजी, लाखों लोगों को मिलेगा आर्थिक अवसर – अमर पारवानी*

 

देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) के नेशनल वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य श्री अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन श्री जितेन्द्र दोशी, श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश अध्यक्ष श्री परमानंद जैन, वाइस चेयरमेन श्री सुरिन्दर सिंह, श्री जीवत बजाज, प्रदेश महामंत्री श्री अवनीत सिंह, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री विजय पटेल, कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेन्द्र जग्गी, श्री वासु माखीजा, श्री राम मंधान, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी एवं श्री शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि छत्तीसगढ़ आगामी विवाह सीजन में प्रदेश की अर्थव्यवस्था और घरेलू बाजार में एक बड़े कारोबारी उछाल का साक्षी बनने जा रहा है। 21 नवंबर से 15 दिसंबर 2026 तक चलने वाले विवाह सीजन में पूरे प्रदेश में लगभग 1.30 लाख से 1.50 लाख शादियां होने का अनुमान है, जिनसे करीब ₹18,000 से ₹20,000 करोड़ का कारोबार होने की संभावना है। 15 दिसंबर के बाद मलमास प्रारंभ होने के कारण इस अवधि में विवाह एवं अन्य मांगलिक आयोजनों पर विराम लग जाएगा।

 

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी ने यह अनुमान व्यक्त करते हुए कहा कि विवाह सीजन छत्तीसगढ़ के व्यापार, उद्योग, सेवा क्षेत्र और स्थानीय बाजारों के लिए वर्ष के सबसे महत्वपूर्ण कारोबारी अवसरों में से एक है। शादियों से होने वाले कारोबार में वस्तुओं की बिक्री के साथ-साथ विभिन्न सेवाओं से प्राप्त होने वाला कारोबार भी शामिल है।

 

कैट द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर जारी आंकड़ों के अनुसार, 21 नवंबर से 15 दिसंबर 2026 तक देशभर में लगभग 52 लाख शादियां होने का अनुमान है, जिनसे करीब ₹7.50 लाख करोड़ का कारोबार होने की संभावना है। कैट की शोध इकाई कैट रिसर्च एंड ट्रेड डेवलपमेंट सोसाइटी (CRTDS) द्वारा तैयार इस आकलन के लिए देश के 25 राज्यों के प्रमुख थोक एवं खुदरा बाजारों को शामिल करते हुए 300 से अधिक व्यापारिक नेताओं तथा 550 प्रमुख व्यापारिक संगठनों के साथ व्यापक विचार-विमर्श एवं राष्ट्रव्यापी सर्वेक्षण किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर विवाह अर्थव्यवस्था का यह विशाल आकार देश के घरेलू बाजार, व्यापार, उद्योग, रोजगार एवं सेवा क्षेत्र में आने वाली व्यापक आर्थिक गतिविधियों को दर्शाता है। इसी राष्ट्रीय आर्थिक परिदृश्य में छत्तीसगढ़ में भी 1.30 से 1.50 लाख शादियों से ₹18,000 से ₹20,000 करोड़ के कारोबार का अनुमान है।

 

श्री पारवानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विवाह समारोह केवल सामाजिक एवं सांस्कृतिक आयोजन नहीं हैं, बल्कि ये प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति देने वाला एक महत्वपूर्ण माध्यम भी हैं। प्रत्येक विवाह से आभूषण, कपड़ा, रेडीमेड गारमेंट्स, किराना, इलेक्ट्रॉनिक्स, फर्नीचर, होटल, बैंक्वेट हॉल, कैटरिंग, डेकोरेशन, फोटोग्राफी, परिवहन, पर्यटन और अन्य अनेक व्यवसायों में मांग पैदा होती है।

 

श्री अमर पारवानी ने कहा कि अनुमानित ₹18,000 से ₹20,000 करोड़ का कारोबार प्रदेश के घरेलू बाजार की व्यापक क्षमता को दर्शाता है। विवाह समारोहों से छोटे दुकानदारों, थोक व्यापारियों, निर्माताओं, एमएसएमई, कारीगरों, किसानों, ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों, होटल संचालकों, कैटरर्स और हजारों सेवा प्रदाताओं को प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से आर्थिक लाभ मिलता है।

 

आभूषणों और डिजाइनर परिधानों से लेकर मिठाइयों, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, विवाह स्थलों, सजावट, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, उपहार, ट्रैवल एवं हॉस्पिटैलिटी और इवेंट मैनेजमेंट तक विवाह का आर्थिक प्रभाव प्रदेश के लगभग प्रत्येक व्यापारिक क्षेत्र तक पहुंचता है।

 

प्रदेश की राजधानी रायपुर सहित दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, जगदलपुर, अंबिकापुर, राजनांदगांव, धमतरी एवं अन्य प्रमुख शहरों में विवाह संबंधी खरीदारी और सेवाओं की मांग में उल्लेखनीय तेजी आने की संभावना है।

 

प्रदेश के विभिन्न शहरों में कपड़ा एवं सराफा बाजार, इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम, फर्नीचर प्रतिष्ठान, होटल, मैरिज गार्डन और बैंक्वेट हॉल सहित विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों में कारोबार बढ़ने की उम्मीद है।

 

विवाह कारोबार में वस्तुओं के साथ सेवा क्षेत्र की भी महत्वपूर्ण भूमिका

 

श्री पारवानी ने कहा कि आज विवाह समारोहों का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। पारंपरिक खरीदारी के साथ-साथ पेशेवर सेवाओं का महत्व भी लगातार बढ़ रहा है।

 

विवाह सीजन में प्रमुख रूप से निम्न क्षेत्रों में कारोबार बढ़ने की संभावना हैरू

 

’ आभूषण एवं बहुमूल्य धातुएंरू सोना, चांदी, हीरे एवं अन्य आभूषण।

’ कपड़ा एवं परिधानरू साड़ियां, लहंगे, शेरवानी, डिजाइनर कपड़े एवं रेडीमेड गारमेंट्स।

’ किराना एवं खाद्य सामग्रीरू अनाज, दालें, सब्जियां, फल, सूखे मेवे, मिठाइयां एवं कन्फेक्शनरी।

’ इलेक्ट्रॉनिक्स एवं घरेलू सामानरू टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, फर्नीचर, बर्तन एवं अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं।

’ होटल एवं विवाह स्थलरू होटल, रिसॉर्ट, मैरिज गार्डन, बैंक्वेट हॉल एवं वेडिंग वेन्यू।

’ कैटरिंग एवं खानपानरू भोजन व्यवस्था, मिठाइयां एवं विभिन्न प्रकार की खानपान सेवाएं।

’ इवेंट मैनेजमेंट एवं डेकोरेशनरू टेंट, लाइटिंग, फूलों की सजावट, स्टेज एवं वेडिंग प्लानिंग।

’ फोटोग्राफी एवं मनोरंजनरू फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, डीजे, संगीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम।

’ ट्रैवल एवं परिवहनरू एयर टिकट, होटल बुकिंग, कार रेंटल, बस एवं अन्य परिवहन सेवाएं।

’ ब्यूटी एवं ग्रूमिंगरू मेकअप आर्टिस्ट, ब्यूटी पार्लर, सैलून एवं वेलनेस सेवाएं।

 

कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी ने कहा कि विवाह सीजन का लाभ केवल व्यापारिक प्रतिष्ठानों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार एवं आजीविका के अवसर प्राप्त होते हैं।

 

डेकोरेटर, टेंट हाउस संचालक, कैटरर्स, फूल विक्रेता, फोटोग्राफर, वीडियोग्राफर, ब्यूटीशियन, संगीत कलाकार, परिवहन व्यवसायी, होटल कर्मचारी, इवेंट मैनेजर, तकनीशियन और विभिन्न प्रकार के कारीगरों को इस सीजन में विशेष काम मिलता है। इससे प्रदेश के छोटे व्यवसायों और असंगठित क्षेत्र की आजीविका को भी मजबूती मिलती है।

 

श्री पारवानी ने कहा कि विवाह सीजन स्वदेशी उत्पादों एवं स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने का भी एक बड़ा अवसर है। परिवार यदि आभूषण, वस्त्र, हस्तशिल्प, फर्नीचर, घरेलू सामान, विवाह उपहार एवं अन्य वस्तुओं की खरीदारी स्थानीय व्यापारियों और भारतीय निर्माताओं से करें, तो इसका सीधा लाभ प्रदेश के व्यापार एवं उद्योग को मिलेगा।

 

कैट का मानना है कि प्रत्येक परिवार द्वारा स्थानीय बाजारों को प्राथमिकता देना आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी अभियान को मजबूती प्रदान कर सकता है।

 

 

 

आज विवाह उद्योग में डिजिटल निमंत्रण, ऑनलाइन बुकिंग, डिजिटल भुगतान, आधुनिक वेडिंग प्लानिंग, सोशल मीडिया कंटेंट, कस्टमाइज्ड गिफ्टिंग और पेशेवर इवेंट मैनेजमेंट सेवाओं का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है।

 

इससे पारंपरिक व्यापार के साथ-साथ नए उद्यमियों एवं सेवा प्रदाताओं के लिए भी कारोबार के अवसर विकसित हो रहे हैं।

 

श्री पारवानी ने कहा कि विवाह सीजन के दौरान होने वाले व्यापक व्यावसायिक लेन-देन से जीएसटी एवं अन्य लागू करों के माध्यम से सरकारी राजस्व में भी महत्वपूर्ण योगदान होगा। साथ ही खुदरा व्यापार, विनिर्माण, हॉस्पिटैलिटी, पर्यटन, परिवहन, खाद्य प्रसंस्करण एवं लॉजिस्टिक्स जैसे क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।

 

श्री अमर पारवानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में अनुमानित 1.30 से 1.50 लाख शादियों से ₹18,000 से ₹20,000 करोड़ के कारोबार की संभावना प्रदेश की मजबूत घरेलू बाजार क्षमता को प्रदर्शित करती है। विवाह सीजन में होने वाला यह कारोबार प्रदेश के छोटे-बड़े व्यापारियों, स्थानीय उद्यमियों, एमएसएमई और सेवा क्षेत्र के लिए एक बड़ा अवसर लेकर आ रहा है।

 

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की आर्थिक समृद्धि में व्यापार जगत की महत्वपूर्ण भूमिका है। यदि विवाह समारोहों में स्थानीय व्यापारियों, स्वदेशी उत्पादों और प्रदेश में उपलब्ध सेवाओं को प्राथमिकता दी जाए, तो इस आर्थिक गतिविधि का अधिकतम लाभ छत्तीसगढ़ के व्यापार एवं उद्योग को मिल सकता है।

 

श्री पारवानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की शादियां केवल पारिवारिक खुशियों और यादगार पलों का उत्सव नहीं हैं, बल्कि ये प्रदेश के बाजारों में नई ऊर्जा का संचार करती हैं, रोजगार के अवसर पैदा करती हैं और हजारों व्यापारिक प्रतिष्ठानों की आर्थिक गतिविधियों को मजबूती प्रदान करती हैं।

 

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india