Explore

Search

November 20, 2026 12:00 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

कबड्डी के मैदान में पेंड्री की बेटियों का दमदार दांव! प्रथम स्थान हासिल कर बढ़ाया विद्यालय का मान

कबड्डी के मैदान में पेंड्री की बेटियों का दमदार दांव! प्रथम स्थान हासिल कर बढ़ाया विद्यालय का मान

*कबड्डी में शानदार जीत के साथ रस्साकसी, लंबी कूद और दौड़ में भी जमाया कब्जा; खेल प्रतिभा के साथ भारतीय संस्कृति और संस्कारों का भी दिखा संगम।*

 

बेमेतरा – खेल का मैदान हो, हौसले की परीक्षा हो या जीत के लिए संघर्ष का मुकाबला… पेंड्री की बेटियों ने हर मोर्चे पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। संकुल स्तरीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता में शासकीय प्राथमिक शाला पेंड्री की बालिकाओं ने कबड्डी में प्रथम स्थान हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। इतना ही नहीं, रस्साकसी, लंबी कूद, मटका दौड़ और आलू दौड़ जैसी प्रतियोगिताओं में भी प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी खेल प्रतिभा का परिचय दिया।

 

ग्राम कुसमी में विकासखंड बेमेतरा अंतर्गत 16 एवं 17 नवंबर को आयोजित संकुल स्तरीय बालक्रीड़ा प्रतियोगिता में पेंड्री की छात्राओं का प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। कबड्डी के मैदान में उनके दमखम, आपसी तालमेल, अनुशासन और जीत के जज्बे ने विद्यालय को गौरवान्वित किया। यह सफलता साबित करती है कि प्रतिभा संसाधनों की मोहताज नहीं होती, जरूरत होती है उसे सही अवसर और प्रोत्साहन देने की।

 

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संकुल प्रभारी एवं प्राचार्य ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

*खेल के साथ संस्कार और स्वास्थ्य का संदेश*

 

जीत के उत्साह के बीच विद्यालय में 18 नवंबर को आंवला नवमी का पर्व भी हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए खीर-पूड़ी का प्रसाद तैयार कराया गया तथा फलों का वितरण किया गया। आयोजन के माध्यम से बच्चों को भारतीय संस्कृति, पारंपरिक मान्यताओं और पौष्टिक आहार के महत्व से परिचित कराने का प्रयास किया गया।

 

*शिक्षकों और सहयोगियों की मेहनत को भी सलाम*

 

इस आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय की प्रधान पाठिका श्रीमती शतरूपा बनर्जी, सहायक शिक्षिकाएं स्नेहलता साहू, श्रीमती हेमलता साहू, रसोइया एवं सफाई कर्मचारी मुन्नी चक्रधारी, मांगीलाल गेंड्रे, बसंती जांगड़े एवं ज्योति कोशले का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थीगण एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

 

पेंड्री की बेटियों की यह उपलब्धि केवल एक प्रतियोगिता की जीत नहीं, बल्कि ग्रामीण अंचल में छिपी खेल प्रतिभाओं, बेटियों के आत्मविश्वास और विद्यालयीन प्रयासों की प्रेरक तस्वीर है। जरूरत है कि ऐसी प्रतिभाओं को आगे भी बेहतर अवसर और प्रोत्साहन मिलता रहे, ताकि गांव की बेटियां जिला, संभाग और प्रदेश स्तर पर भी अपनी जीत का परचम लहरा सकें।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india