Explore

Search

November 20, 2026 12:13 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

ढारा की सीसी सड़क पर मुरमीकरण या सरकारी धन का खेल? शिकायतकर्ता विजय अनंत ने उठाए सवाल, जांच से पहले ही अधिकारी नदारद!

ढारा की सीसी सड़क पर मुरमीकरण या सरकारी धन का खेल? शिकायतकर्ता विजय अनंत ने उठाए सवाल, जांच से पहले ही अधिकारी नदारद!

*700 मीटर की सीसी सड़क पर मुरमीकरण के नाम पर राशि आहरण का आरोप; सीएम हेल्पलाइन में शिकायत के बाद भी जांच अधूरी, आखिर सरकारी धन के हिसाब और जिम्मेदारों की जवाबदेही तय कब होगी?*

 

बेमेतरा – बेमेतरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत ढारा में सीसी सड़क के ऊपर मुरमीकरण के नाम पर सरकारी राशि आहरण का मामला अब प्रशासनिक जांच और जवाबदेही पर सवाल खड़े कर रहा है। वार्ड क्रमांक-4 में मेन रोड से लोखराम साहू के घर तक लगभग 700 मीटर लंबी सीसी सड़क पर मुरमीकरण के नाम पर राशि निकाले जाने का आरोप शिकायतकर्ता विजय अनंत ने उठाया है।

 

विजय अनंत लंबे समय से जांच और कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठे रहे। स्थानीय स्तर पर सुनवाई नहीं हुई तो सीएम हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद जांच की उम्मीद जगी, लेकिन शिकायतकर्ता के अनुसार जांच अधिकारी के मौके पर नहीं पहुंचने से पूरी प्रक्रिया सवालों के घेरे में आ गई।

 

अब सवाल सीधे जिम्मेदारों से हैं—जब सड़क पहले से सीसी की बनी थी, तो उसके ऊपर मुरमीकरण किस आधार पर कराया गया? मुरमीकरण वास्तव में हुआ भी था या सिर्फ कागजों में काम दिखाकर सरकारी राशि निकाल ली गई? भुगतान किसके सत्यापन पर हुआ? और शिकायत के बाद जांच की जिम्मेदारी निभाने वाले अधिकारी मौके पर क्यों नहीं पहुंचे?

 

क्या सरकारी धन के उपयोग की जांच भी अब शिकायतकर्ता को ही पीछा करके करवानी पड़ेगी? क्या पंचायत के अभिलेख, माप पुस्तिका, बिल-वाउचर और भुगतान की जांच सार्वजनिक होगी? आखिर कब तक जांच के नाम पर खानापूर्ति होती रहेगी?

 

विजय अनंत के सवाल अब प्रशासन के सामने हैं। जवाब भी प्रशासन को ही देना होगा—ढारा की सीसी सड़क पर मुरमीकरण हुआ या सरकारी धन के खेल पर पर्दा डालने का प्रयास?

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india