Explore

Search

November 20, 2026 12:16 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

रायपुर एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति की दिखी भव्य झलक, आकर्षण का केंद्र बनीं कलाकृतियाँ

रायपुर एयरपोर्ट पर छत्तीसगढ़ की कला-संस्कृति की दिखी भव्य झलक, आकर्षण का केंद्र बनीं कलाकृतियाँ

जीके टीएमटी की पहल से एयरपोर्ट के आगमन द्वार को मिला नया आकर्षक स्वरूप, प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को मिली नई पहचान।

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के आगमन द्वार पर स्थापित भव्य कलाकृतियाँ इन दिनों यात्रियों एवं आगंतुकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। इन कलाकृतियों के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और पारंपरिक विरासत को खूबसूरती से प्रदर्शित किया गया है। यह पहल न केवल एयरपोर्ट की सुंदरता में चार चाँद लगा रही है, बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को भी राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान देने का कार्य कर रही है।

इस महत्वपूर्ण पहल का लोकार्पण रियल ग्रुप के निदेशक श्री रमेश अग्रवाल, रायपुर एयरपोर्ट के निदेशक श्री मोहम्मद आरिफ तथा जीके टीएमटी के मार्केटिंग हेड श्री संदीप बिहानी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

रायपुर एयरपोर्ट को विश्वस्तरीय स्वरूप प्रदान करने और इसकी सुंदरता को और अधिक निखारने की दिशा में जीके टीएमटी ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस पहल के माध्यम से सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण के साथ-साथ स्थानीय कला एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का संदेश भी दिया गया है।

इस अवसर पर यह संदेश उभरकर सामने आया कि विकास का अर्थ केवल सड़क, भवन और आधारभूत संरचनाओं का निर्माण नहीं, बल्कि अपनी सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करना और उसे नई पीढ़ी तक पहुँचाना भी है।

जीके टीएमटी ने इस पहल के माध्यम से प्रदेश के विकास, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया है।

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india