Explore

Search

September 4, 2026 12:35 pm

Our Social Media:

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

द राम भक्त

सनातन मर्यादा का प्रतीक

best news portal development company in india

स्कूल में पेयजल संकट पर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग, सीएम हेल्पलाइन में दर्ज हुई शिकायत

स्कूल में पेयजल संकट पर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग, सीएम हेल्पलाइन में दर्ज हुई शिकायत

मुंगेली। जिले के पथरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पेंड्री (सी) के शासकीय प्राथमिक शाला तालापारा में पिछले कई महीनों से पेयजल संकट बने रहने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्रामीण राजेश यादव ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत दर्ज कर प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की है।

शिकायत के अनुसार, जल जीवन मिशन के तहत स्कूल परिसर में जल आपूर्ति के लिए मोटर लगाई गई थी, लेकिन मोटर खराब हो जाने के कारण स्कूल में पानी की व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। बताया गया है कि यह समस्या अप्रैल 2026 से बनी हुई है, जिसके चलते स्कूली बच्चों को पेयजल के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस संबंध में पहले भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया था, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लंबे समय से समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे स्कूल में अध्ययनरत बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर सरकार जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर और संस्थानों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का दावा कर रही है, वहीं दूसरी ओर स्कूल के मासूम बच्चे पानी जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित हैं। यह स्थिति प्रशासनिक उदासीनता को उजागर करती है।

प्रमुख मांगें

शासकीय प्राथमिक शाला तालापारा में खराब मोटर को तत्काल बदला जाए।

स्कूल में नियमित पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं करने वाले जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए।

जल जीवन मिशन के कार्यों की गुणवत्ता एवं रखरखाव की जांच कराई जाए।

ग्रामीणों और पालकों ने जिला प्रशासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा शिक्षा विभाग से मांग की है कि बच्चों के हित को देखते हुए मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर स्थायी समाधान किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को मूलभूत सुविधा के लिए परेशान न होना पड़े।

“बच्चों को शिक्षा के साथ स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सरकार और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। ऐसे में महीनों से चली आ रही समस्या का तत्काल निराकरण आवश्यक है।”

Binod Kumar
Author: Binod Kumar

Leave a Comment

Advertisement
Pelli Poola Jada Accessories
लाइव क्रिकेट स्कोर
best news portal development company in india