साइबर क्राइम के विरुद्ध छत्तीसगढ़ पुलिस का प्रदेशव्यापी 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक “साइबर जागृति अभियान”

*• “साइबर सुरक्षा का संदेश जन-जन तक पहुंचाने बेमेतरा पुलिस की विशेष अभियान जारी।*
*• “साइबर जागृति अभियान” के तीसरे सप्ताह में विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों एवं ग्रामीणों को डिजिटल अरेस्ट एवं फर्जी कॉल से बचाव के लिए किया जा रहा जागरूक।*
*• डिजिटल अरेस्ट जैसी ठगी से रहें सावधान – पुलिस या जांच एजेंसियां कभी भी वीडियो कॉल पर आरेस्ट या पूछताछ नहीं करती, ऐसे कॉल पर करें न विश्वास।*
——————-
*बेमेतरा, 01 सितम्बर 2026:-* प्रदेशवासियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक एवं सुरक्षित करने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक “साइबर जागृति अभियान” का प्रदेशव्यापी आयोजन किया जा रहा है। देश की आजादी की भावना से प्रेरित यह अभियान साइबर अपराध के विरुद्ध जनभागीदारी के माध्यम से व्यापक जागरूकता फैलाने तथा छत्तीसगढ़ को साइबर अपराध से सुरक्षित बनाने की दिशा में एक अभिनव पहल है। अभियान का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को साइबर अपराध के विभिन्न स्वरूपों, उनसे बचाव के उपायों तथा साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल उठाए जाने वाले आवश्यक कदमों की जानकारी देना है।
*“साइबर जागृति अभियान” का* प्रदेश स्तरीय शुभारंभ राजधानी रायपुर में माननीय मुख्यमंत्री महोदय श्री विष्णु देव साय जी एवं माननीय उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री महोदय श्री विजय शर्मा जी द्वारा किया गया। प्रदेश स्तरीय शुभारंभ के साथ ही अभियान को प्रदेश के सभी जिलों में जिला स्तर पर व्यापक रूप से संचालित किया जा रहा है।
*इसी क्रम में आज 01 सितम्बर 2026 को* पुलिस अधीक्षक बेमेतरा श्री त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव, एसडीओपी बेमेतरा श्री भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला श्रीमती रूचि वर्मा के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा “साइबर जागृति अभियान” अभियान के अंतर्गत 30 अगस्त से 05 सितम्बर 2026 तक तीसरे सप्ताह में विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों एवं ग्रामीणों को डिजिटल अरेस्ट एवं फर्जी कॉल से बचाव के लिए एवं अन्य साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा हैं।
*बेमेतरा जिले के विभिन्न* थाना एवं चौकी क्षेत्रांतर्गत पुलिस टीम द्वारा थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा से बस स्टैण्ड बेमेतरा, चौपाटी बेमेतरा, थाना नांदघाट से बस स्टैण्ड नांदघाट, ग्राम टेमरी गांधी चौक, नांदघाट बाजार, थाना नवागढ से राजीव गांधी चौक एवं भारतीय स्टेट बैंक नवागढ शाखा के पास, थाना चंदनू से ग्राम घोघराली, भदराली, कटई, थाना खम्हरिया से बस स्टैंड एवं वार्ड नंबर 01 खम्हरिया, चौकी संबलपुर से छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक संबलपुर, जिला सेवा सहकारी बैंक संबलपुर, चौकी कंडरका से ग्राम गुधेली, चौकी मारो से ग्राम झुलना, चौकी देवकर से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “साइबर जागृति अभियान” के तहत अभियान के 30 अगस्त से 05 सितम्बर 2026 तक तीसरे सप्ताह में विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों को पर विशेष फोकस करते हुए डिजिटल अरेस्ट एवं फर्जी कॉल से बचाव के लिए एवं अन्य साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
*“साइबर जागृति अभियान” तहत* बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा वरिष्ठ नागरिकों एवं ग्रामीणों को वरिष्ठ नागरिकों को डिजिटल अरेस्ट के नाम पर होने वाली साइबर ठगी, पुलिस, CBI, ED अथवा अन्य जांच एजेंसी के अधिकारी बनकर किए जाने वाले फर्जी कॉल तथा वीडियो कॉल के माध्यम से धमकी देकर डराने जैसे साइबर अपराधों के संबंध में जानकारी दी गई।
*जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान* वरिष्ठ नागरिकों एवं ग्रामीण जन को समझाया कि साइबर ठग अक्सर स्वयं को पुलिस अधिकारी, CBI, ED अथवा अन्य सरकारी एजेंसी का अधिकारी बताकर मोबाइल फोन या वीडियो कॉल के माध्यम से संपर्क करते हैं। अपराधी गिरफ्तारी, मनी लॉन्ड्रिंग, ड्रग्स पार्सल अथवा अन्य मामलों में नाम आने का डर दिखाकर पीड़ित को मानसिक दबाव में लेते हैं और “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर पैसे की मांग करते हैं। ऐसे किसी भी कॉल पर घबराने के बजाय सतर्क रहना आवश्यक है।
*साथ ही वरिष्ठ नागरिकों को* OTP, ATM/डेबिट कार्ड संबंधी जानकारी, बैंक खाता विवरण, UPI PIN, पासवर्ड एवं अन्य गोपनीय बैंकिंग जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने की समझाइश दी गई। किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने, अनजान व्यक्ति के कहने पर स्क्रीन शेयर करने अथवा किसी खाते में राशि ट्रांसफर करने से भी बचने की सलाह दी गई।
*इसके अलावा आम नागरिकों से* अपील की गई है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं और बिना देरी किए साइबर फ्रॉड होने पर हेल्पलाईन नंबर 1930 में कॉल करें या Nationl Cyber Crime Reporting Portal पर ऑनलाईन शिकायत दर्ज करें। ताकि ठगी गई राशि को रोकने एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए समय पर प्रयास किया जा सके।
*मैं जागरूक हूँ, आप भी जागरूक बनें।*
*छत्तीसगढ़ पुलिस के* “साइबर जागृति अभियान” से जुड़ें और साइबर सुरक्षा का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में अपनी भागीदारी निभाएं।अभियान से जुड़ने के लिए cgpolice-cyberjaagrutiabhiyaan.com पर क्लिक करें अथवा अपनी साइबर जागरूकता सेल्फी वाले फ्रेम में दिए गए QR कोड को स्कैन कर सेल्फी लें और उसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर करें।
*बेमेतरा पुलिस टीम ने सभी से* अपील करते हुए कहा कि दिए गए QR code को स्कैन कर अथवा link पर क्लिक कर अपनी सेल्फी लेकर उसे अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जरूर अपलोड करे जिससे अधिक से अधिक लोगों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया जा सके, आप का यह छोटा सा प्रयास निश्चित ही सायबर अपराधों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
*बेमेतरा पुलिस द्वारा* अपील की गई है कि यदि कोई व्यक्ति स्वयं को पुलिस अथवा किसी जांच एजेंसी का अधिकारी बताकर फोन या वीडियो कॉल के माध्यम से डराता-धमकाता है अथवा पैसों की मांग करता है, तो उसकी बातों में न आएं और तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें।
*इस अवसर पर* थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, थाना प्रभारी नवागढ निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी, थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेखराम ठाकुर, थाना प्रभारी चंदनू निरीक्षक सुरेन्द्र मानिकपुरी, थाना प्रभारी खम्हरिया निरीक्षक सत्य प्रकाश उपाध्याय, उप निरीक्षक भुनेश्वर यादव, चौकी प्रभारी मारो उप निरीक्षक द्वारिका प्रसाद देशलहरे चौकी प्रभारी संबलपुर सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार क्षत्री, प्रशिक्षु उप निरीक्षक ईश्वरी डुप्ले, सुरज प्रकाश जांगडे, सुरेश चौहान, निधि गुप्ता, चौकी कंडरका से सहायक उप निरीक्षक संतोष ध्रुर्वे, सहायक उप निरीक्षक मोहन साहू, बनवाली राम सोनकर, प्रधान आरक्षक अजय बंजारे, गौरी शंकर शर्मा, खुलेश्वर गायकवाड, विक्रम सिंह, रघुनाथ नेताम, उमा शंकर ठाकुर, आरक्षक राहुल दुबे, साधराय कौशल, निरंजन वैष्णव, दीनदयाल डहरिया सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।


